A
Hindi News धर्म वास्तु टिप्स घर में बार-बार आ रहे हैं खटमल तो हो जाएं सावधान, भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं का देते हैं संकेत

घर में बार-बार आ रहे हैं खटमल तो हो जाएं सावधान, भविष्य में होने वाली बड़ी घटनाओं का देते हैं संकेत

Ghar Me Khatmal Dikhne Ka Matlab: घरों में खटमल (Bed Bugs) आमतौर पर गंदगी और नमी के कारण पनपते हैं। लेकिन धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र में खटमलों का अचानक घर में दिखना भविष्य से जुड़ी कई घटनाओं के संकेत देता है। चलिए जानते हैं घर में खटमल आने का क्या अर्थ माना जाता है।

khatmal- India TV Hindi Image Source : INDIA TV घर में खटमल का आना है अशुभ

Ghar Mein Khatmal Kyu Ate Hain: धार्मिक मान्यताओं अनुसार खटमल का घर में आना कोई सामान्य बात नहीं है बल्कि ये कीड़ा भविष्य से जुड़े कई संकेत देता है। अगर आपके घर में बार-बार खटमल आ रहा है तो इसे नजरअंदाज करने की भूल कभी न करें क्योंकि ये चीज आपके घर की सुख-समृद्धि से जुड़ी है। आमतौर पर खटमल के आने का कारण गंदगी माना जाता है लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में इसका आगमन गड़बड़ियों और ग्रह दोषों की ओर इशारा करता है। चलिए जानते हैं घर में खटमल आने से क्या होता है।

घर में क्यों आते हैं खटमल (Bed Bugs)?

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में खटमल का आना बेहद अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर घर में बार-बार ये कीट दिख रहा है तो समझ जाएं कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ने वास कर लिया है। साथ ही इसका दिखना वास्तु दोष या ग्रहों के अशुभ प्रभाव का संकेत भी माना जाता है।

घर में खटमल होने से क्या होता है?

कहते हैं जिस घर में खटमल होता है वहां हमेशा तनाव बना रहता है। ऐसे घरों में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता है। साथ ही घर के लोग हमेशा बीमार रहते हैं। वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा में दोष है तो भी ये कीट काफी ज्यादा आता है। इसलिए खटमल को भगाने के लिए कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

खटमल भगाने के वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र अनुसार खटमल से छुटकारा पाने के लिए नीम की सूखी पत्तियां और कपूर का धुआं नियमित रूप से घर में करना चाहिए। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर समुद्री नमक एक कटोरी में डालकर रखें इससे नकारात्मकता और कीट दोनों दूर रहते हैं। इस नमक को हर सप्ताह बदलते भी रहें। घर में नियमित पूजा करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद महत्वाकांक्षी, करियर में पाती है ऊंचा मुकाम, खूब कमाती हैं पैसा

क्या है वाराणसी की कहानी? इसे क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे प्राचीन शहर, किसने की इसकी स्थापना