1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद महत्वाकांक्षी, करियर में पाती है ऊंचा मुकाम, कमाती हैं खूब पैसा

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं बेहद महत्वाकांक्षी, करियर में पाती है ऊंचा मुकाम, कमाती हैं खूब पैसा

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Nov 17, 2025 10:08 am IST,  Updated : Nov 21, 2025 07:27 am IST

Numerology: हर मूलांक की अपनी-अपनी खासियत होती है। किसी मूलांक के लोग पढ़ने-लिखने में तेज होते हैं तो किसी के खेल-कूद में आगे रहते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में आपको बताएंगे जिससे जुड़ी लड़कियां काफी महत्वाकांक्षी होती हैं। ये करियर में खूब सफलता पाती हैं।

numerology- India TV Hindi
अंकज्योतिष शास्त्र Image Source : INDIA TV

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र में नौ मूलांकों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। कहते हैं हर मूलांक के लोगों में कुछ न कुछ खूबियां और खामियां जरूर ही देखने को मिल जाती है। आज हम जिस मूलांक का जिक्र करने जा रहे हैं उस मूलांक की लड़कियां अत्याधिक महत्वाकांक्षी मानी जाती हैं। इनके अंदर करियर को लेकर एक जुनून देखने को मिलता है। ये सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करती हैं और एक समय बाद सभी को पीछे छोड़ देती हैं। चलिए आपको बताते हैं ये किस मूलांक की लड़कियां जो लाइफ में खूब सफलता और शोहरत पाती हैं। 

मूलांक 4 की लड़कियां

मूलांक 4 से जुड़ी लड़कियां अत्याधिक महत्वाकांक्षी होती हैं। ये सफलता पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती हैं और अंत में कामयाबी हासिल करके ही दम लेती हैं। बता दें जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंकज्योतिष में अंक 4 का संबंध राहु से माना गया है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उस व्यक्ति को करियर में अपार सफलता मिलती है। इसके अलावा ऐसे जातक बेहद तेज दिमाग और धर्म-कर्म में रुचि रखने वाले होते हैं। मूलांक 4 की लड़कियों में भी ये खूबी देखने को मिलती है। ये लड़कियां कठिन से कठिन परिस्थिति में भी बिल्कुल नहीं घबराती हैं और समस्या का समाधान निकाल ही लेती हैं।

मूलांक 4 की लड़कियों की खूबियां

  1. मूलांक 4 की लड़कियां भले ही जिद्दी स्वभाव की होती हैं लेकिन इनकी ये जिद्द इन्हें करियर में खूब लाभ देती है। ये अपने जीवन में जो लक्ष्य बना लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं।
  2. मूलांक 4 की लड़कियां आत्मनिर्भर और स्वतंत्र सोच की होती हैं। ये जो भी करती हैं अपने दम पर ही करती हैं। लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं।
  3. इन्हें दूसरों पर निर्भर रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है इसलिए ये कम उम्र में भी खुद के पैरों पर खड़ी हो जाती हैं। हालांकि ये दूसरों की मदद करने में काफी आगे रहती हैं।
  4. इस मूलांक की लड़कियों के लिए इनका परिवार काफी अहमियत रखता है इसलिए ये अपने माता-पिता या परिजनों का साथ कभी नहीं छोड़ती हैं। शादी के बाद भी ये अपने परिवार वालों को साथ लेकर चलती हैं।
  5. मूलांक 4 की लड़कियां अत्यंत साहसी और निडर होती हैं। लाइफ में जोखिम लेने से कभी नहीं घबराती हैं।
  6. इस मूलांक की लड़कियां काफी भरोसेमंद भी होती हैं। अपने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। 
  7. इनके करियर की बात करें तो ये प्रशानिक नौकरी, वित्त और प्रबंधन जैसे क्षेत्र और बिजनेस में खूब सफलता पा सकती हैं।
  8. मूलांक 4 वाली लड़कियां काफी रोमांटिक मिजाज की होती हैं और अपने प्रेम संबंध को जुनून के साथ निभाती हैं। 

मूलांक 4 की लड़कियों में होती हैं ये खामियां

मूलांक 4 की लड़कियों में कुछ खामियां भी देखने को मिलती है जो इनकी करियर और लव लाइफ को कभी-कभी काफी डिस्टर्ब कर देती हैं। जैसे इन लड़कियों का गुस्सा काफी तेज होता है। गुस्से में ये कुछ भी कह जाती हैं। लेकिन इनके गुस्से का एक मुख्य कारण होता है इनकी अपेक्षाएं। ये चाहती हैं कि जिनती शिद्दत से ये दूसरों के प्रति समर्पित रहती हैं उतना ही सामने वाला भी इनके लिए समर्पित रहे। जब ऐसा नहीं होता है तो ये ज्वालामुखी की तरह फट जाती हैं। इसके अलावा मूलांक 4 के स्वामी राहु को उलझन या भटकाव के लिए भी जाना जा सकता है इसलिए इस मूलांक से जुड़े लोग हमेशा तनाव में रहते हैं। इससे बचने के लिए इन लोगों को योग और ध्यान करना चाहिए। राहु के कारण इन लड़कियों में कभी-कभी अहंकार भी देखने को मिल जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या है वाराणसी की कहानी? इसे क्यों कहा जाता है दुनिया का सबसे प्राचीन शहर, किसने की इसकी स्थापना

तुरंत आग बबूला हो जाते हैं इस मूलांक के लोग, गुस्से में उगलते हैं आग ही आग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।