तुरंत आग बबूला हो जाते हैं इस मूलांक के लोग, गुस्से में उगलते हैं आग ही आग!
तुरंत आग बबूला हो जाते हैं इस मूलांक के लोग, गुस्से में उगलते हैं आग ही आग!
अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोगों पर ऊर्जा और साहस के कारक 'मंगल ग्रह' का विशेष प्रभाव रहता है इसलिए इनके अंदर अपार ऊर्जा और शक्ति होती है। यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग काफी तेज-तर्रार होते हैं।
Published : Nov 16, 2025 12:41 pm IST, Updated : Nov 16, 2025 12:41 pm IST
1/7Image Source : unsplash.com
अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार इस मूलांक के लोगों पर ऊर्जा और साहस के कारक 'मंगल ग्रह' का विशेष प्रभाव रहता है इसलिए इनके अंदर अपार ऊर्जा और शक्ति होती है। यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 9 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के लोग काफी तेज-तर्रार होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। लेकिन इनका गुस्सा हमेशा सातवें आसमान पर रहता है।
2/7Image Source : unsplash.com
मूलांक 9 के लोग ऊर्जा से भरे, तेज दिमाग और जुनूनी स्वभाव के होते हैं। मंगल के प्रभाव से ये हमेशा एक्शन मोड में रहते हैं, पर यही ऊर्जा गुस्से के रूप में भी फूट जाती है। गुस्से में ये अपने आप से काबू खो देते हैं।
3/7Image Source : unsplash.com
मूलांक 9 के लोग छोटी से छोटी बात पर भी आग बबूला हो जाते हैं। अगर चीजें इनके हिसाब से न हों तो इनके भीतर का ज्वालामुखी तुरंत फट पड़ता है।
4/7Image Source : unsplash.com
गुस्से में इनके शब्दों से चिंगारियां बरसने लगती हैं। कई बार इन्हें खुद भी पता नहीं चलता कि उनका कहा किसी को कितना चोट पहुंचा सकता है।
5/7Image Source : unsplash.com
ये वैसे साफ दिल के होते हैं। कभी किसी का बुरा नहीं चाहते और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन इनका गुस्सा एक ऐसी कमजोरी है जो सबसे ज्यादा इन्हीं का नुकसान करती है। बाद में इन्हें पछतावा भी जरूर होता है और ये अपनी गलती के लिए मांफी मांगने लगते हैं।
6/7Image Source : unsplash.com
कैसे संभालें गुस्सा? मूलांक 9 वालों को गुस्सा आने पर तुरंत ठंडा पानी पीना चाहिए और एकांत में चले जाना चाहिए। जब गुस्सा शांत हो जाए तभी किसी से मिलें। इसके अलावा ध्यान या योग को दिनचर्या में शामिल करें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।
7/7Image Source : unsplash.com
अगर मूलांक 9 वाले अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं जैसे फिटनेस, क्रिएटिव काम तो ये जीवन में बड़ी सफलताएं हासिल कर सकेंगे। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)