जीवनयापन के लिए मेहनत तो सभी करते हैं लेकिन किसी को सफलता मिल जाती है और कोई लाख मेहनत करके भी पीछे रह जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है बहुत मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिसकी मदद से
आपको बिजनेस में मुनाफा होगा और भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।
हम आपको बताने वाले हैं कच्चे सूत का उपाय। कच्चे सूत को सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसके कुछ उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ उपाय।
बिजनेस में मुनाफे के लिए
अगर आपका बिजनेस नहीं चल रहा है और लाख कोशिश के बाद भी फायदा नहीं हो रहा तो कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर उस जगह रख दें जहां से आप बिजनेस करते हैं। इससे व्यापार मे उन्नति के योग बनने लगते हैं।
बिगड़े काम बनाने के लिए
अगर आपके काम नहीं बनते हैं तो बुधवार को गणपति की वंदना करें और फिर एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ लगा लें और फिर गणपति के चरणों में रख दें। जो भी आपकी मनोकामना या काम हो उसे गणपति के सामने बोलें और इस कच्चे सूत को अगले दिन अपने पर्स में रख लें। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और गणपति की कृपा से जातक को उन्नति मिलती है।
साढ़ेसाती से भी मिलेगी राहत
अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र को जाप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट दें। साथ में एकाक्षरी मंत्र - 'ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जाप करते रहें।' ऐसा करने से साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं।
डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।