1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips for Kitchen: किचन में भूलकर न छोड़ें जूठे बर्तन, रसोई में कभी न कराएं इस रंग का पेंट

Vastu Tips for Kitchen: किचन में भूलकर न छोड़ें जूठे बर्तन, रसोई में कभी न कराएं इस रंग का पेंट

 Published : Sep 12, 2022 05:52 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 05:55 pm IST

आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे नियम बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अमीर बन सकते हैं साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताने वाले हैं जो आपको कभी नहीं करनी चाहिए।

Vastu Tips for Kitchen- India TV Hindi
Vastu Tips for Kitchen Image Source : INDIA TV

Highlights

  • किचन हमेशा साफ-सुथरा और चमकदार होना चाहिए
  • रसोई घर में गैस चूल्हा अग्नि दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए
  • नमक को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोईघर का बहुत ही ज्यादा महत्व है, अगर घर की रसोई में वास्तु दोष हो तो पूरे परिवार की सेहत खराब हो जाती है और परिवार के लोगों में लड़ाई-झगड़े भी होते रहते हैं। वहीं अगर रसोईघर की दिशा ठीक हो और वास्तु के अनुसार खाना बनता है तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे नियम बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अमीर बन सकते हैं साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताने वाले हैं जो आपको कभी नहीं करनी चाहिए। मशहूर ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ मनोज कुमार मिश्रा से जानिए रसोईघर के लिए वास्तु टिप्स।

किचन में न करें ये गलती

  1. बर्तन स्टैंड में कभी भी प्लास्टिक के बर्तन नहीं रखने चाहिए और न ही प्लास्टिक के बर्तन में खाना चाहिए। इससे बीमारियां बढ़ती हैं और शनि ग्रह दूषित होता है। विज्ञान में भी प्लास्टिक के बर्तन में खाना खाना मना होता है, ऐसा करने से कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं।
  2. घर का सिंक हमेशा किचन के उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए और किचन के पानी का ढालान भी उसी दिशा में हो तो उत्तम है।  
  3. किचन में काले पत्थर या काले पेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
  4. किचन हमेशा साफ-सुथरा और चमकदार होना चाहिए।
  5. किचन में कॉकरोच नहीं होने चाहिए, इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है और बिजनेस में भी लॉस होता है।
  6. किचन में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, इससे घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता है और आपसी एकता कम होती है।
  7. रसोई घर में गैस चूल्हा अग्नि दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, इससे उस घर में रहने वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ता है। 
  8.  रसोई घर में रखे हुए नमक को कभी भी खुला नहीं छोड़ना चाहिए, हमेशा उसका ढक्कन बंद करके रखें वरना आपके ऊपर कर्ज बढ़ सकता है।
  9. जो भी खाना बनाए उसका मुंह दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिएष ऐसा करने से उसकी सुंदरता जल्दी कम हो जाती है और चेहरे की रौनक चली जाती है। उसका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो सकता है।
  10. यदि किचन में बैठकर खाना खाया जाए तो राहु ग्रह बहुत ही जल्दी ठीक होते हैं। राहु ग्रह रिश्ता बिगाड़ने का कारक ग्रह माना गया है। 

किचन में वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

किचन में जहां बर्तन स्टैंड हो वहां पर सुंदर फल या फूल की तस्वीर लगा दें, इससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। घरवालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। किचन में माता अन्नपूर्णा की एक सुंदर सा तस्वीर पूर्व दिशा में लगाकर रखना चाहिए, संभव हो तो चंदन की माला लगा दें, ऐसा करने से उस घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

रसोईघर के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

  1. रसोई घर घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में होना शुभ होता है
  2. दक्षिण-पूर्व दिशा में किचन हो तो पैसों की कमी होती है
  3. उत्तर-पश्चिम दिशा में किचन हो तो सास-बहू के रिश्ते खराब होते हैं
  4. दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन हो तो घर के मुखिया को कष्ट होता है

Vastu Tips for Kitchen
Image Source : PIXABAYVastu Tips for Kitchen

ये भी पढ़ें - 

शनि हमे क्यों और कैसे करता है प्रभावित? जानिए क्या है इसे बचने के उपाय

Vastu Tips For Money: रेत की तरह हाथों से फिसल जाता है पैसा, इन वास्तु टिप्स से धन पर बनाएं मज़बूत पकड

Vastu Tips: घर में करिए ये छोटा सा बदलाव, चमक जाएगी आपकी किस्मत; मिलेगी सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म