1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में करिए ये छोटा सा बदलाव, चमक जाएगी आपकी किस्मत; मिलेगी सफलता

Vastu Tips: घर में करिए ये छोटा सा बदलाव, चमक जाएगी आपकी किस्मत; मिलेगी सफलता

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Sep 07, 2022 07:55 am IST,  Updated : Sep 07, 2022 07:58 am IST

Vastu Tips: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि हरे रंग की वस्तु घर की किस दिशा में रखी जानी चाहिए और ऐसा करने से क्या लाभ मिलता है।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : FREEPIK

Highlights

  • हरे रंग के लिए होता है आग्नेय कोण
  • घर में ये छोटा सा बदलाव बद सकता है किस्मत

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज को रखने की अलग दिशा होती है। इसमें सामान ही नहीं बल्कि रंग भी शामिल हैं। वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि घर में हर रंग का एक अलग स्थान निश्चित है। अगर सही रंग को सही दिशा में रखा जाए तो आपकी किस्मत में चार चांद लग सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि हरे रंग की वस्तु घर की किस दिशा में रखी जानी चाहिए और ऐसा करने से क्या लाभ मिलता है।

हरे रंग की चीज़ों में बहुत कुछ शामिल हो सकता है, हरी सब्जियां, फ्रूट्स, दालें, कपड़े, बिस्तर आदि। इसके अलावा अगर आप अपने घर में छोटा-सा बाग-बगीचा या पार्क बनाना चाहते हैं तो किस दिशा में बनाएं और इसका क्या प्रभाव होगा, ये वास्तु शास्त्र में लिखा गया है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग से संबंधित चीज़ों को पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा, यानी कि आग्नेय कोण में रखना अच्छा होता है। साथ ही घर में हरी घास के छोटे-से बगीचे को भी इन्हीं दिशाओं में से एक में बनाना चाहिए। हरे रंग और इन दोनों दिशाओं का संबंध काष्ठ तत्व, यानी कि लकड़ी से है। इसलिए पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखना शुभ फलदायी है। 

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

पूर्व दिशा में हरे रंग की चीज़ें रखने से घर के बड़े बेटे के जीवन की गति हमेशा बढ़ती रहती है। उसके पैर मजबूत होते हैं। वहीं आग्नेय कोण में हरे रंग की चीज़ें रखने से बड़ी बेटी को फायदा होता है। उसका लगातार विकास होता है और नितम्बों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। कल हम बात करेंगे सफेद रंग से जुड़ी चीज़ों के बारे में।

Vastu Tips: भूलकर भी घर में ना लगाएं ये पौधे, छिन जाएगा सुख-चैन, रूठकर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म