1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Shukla
 Published : Sep 06, 2022 07:38 am IST,  Updated : Sep 06, 2022 07:58 am IST

Vastu Tips: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि किस रंग की वस्तु किस दिशा में रखी जानी चाहिए और ऐसा करने से क्या लाभ मिलता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : VASTU TIPS

Highlights

  • लाल रंग से संबंधित चीज़ों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।
  • लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से है और दक्षिण दिशा का संबंध भी अग्नि तत्व से ही है।

Vastu Tips: घर और परिवार को संतुलित करने के लिए कई चीजों की जरूरत होती है। जैसे की खान-पान, बिस्तर, कुर्सी अन्य। कई बार घर में सब कुछ होते हुए भी खुशियों के लिए लोग परेशान रहते हैं। घर के सभी सदस्य कमाते हैं, लेकिन फिर भी पूर्ति नहीं पड़ती है। क्योंकि हम चीजों को उनके सही स्थान में नहीं रखते हैं। हर चीजों को वास्तु के अनुसार उनके सही स्थान में रखना चाहिए। जिससे घर में खुशियां बनी रहे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग की चीज़ों को उचित दिशा में रखने को लेकर ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। घर में उपयोग में आने वाली लाल रंग से संबंधित चीज़ों में टब, बाल्टी, कारपेट, सब्जियां आदि शामिल हो सकती हैं। लाल रंग से संबंधित चीज़ों को घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से शुभ वास्तु के शुभ परिणाम मिलते हैं। क्योंकि लाल रंग का संबंध अग्नि तत्व से है और दक्षिण दिशा का संबंध भी अग्नि तत्व से ही है। इसलिए दक्षिण दिशा में लाल रंग से संबंधित चीज़ें रखना अच्छा होता है।

 आंखों की रोशनी

दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीज़ें रखने से घर की मंझली कन्या को हर तरह से फायदा मिलता है। आंखों की रोशनी सही बनी रहती है और उनसे संबंधित किसी तरह की परेशानी नहीं होती।

September 2022 Festival List : इस दिन से शुरू होंगे श्राद्ध और नवरात्रि, देखें सितंबर माह के प्रमुख त्योहारों की लिस्ट

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म