1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: घर के इस दिशा में धातु का कछुआ रखते ही लग जाएगी आपकी लॉटरी, अमीरी देखकर लोगों को होगी जलन

Vastu Shastra: घर के इस दिशा में धातु का कछुआ रखते ही लग जाएगी आपकी लॉटरी, अमीरी देखकर लोगों को होगी जलन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 11, 2022 10:47 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 10:51 pm IST

Vastu Tips: जिस घर में ये कछुआ होता है वहां सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। घर में धातु का बना कछुआ रखा जा सकता है।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सुख समृद्धि और आर्थिक सफलता के लिए कई तरह के उपाय आज़माते हैं।
  • सही दिशा में धातु का कछुआ रखते ही आर्थिक रूप से होंगे मजबूत।

Vastu Shastra: लोग सुख समृद्धि और आर्थिक सफलता के लिए कई तरह के उपाय आज़माते हैं। अपने घरों के कमरे से लेकर रंगो तक को वास्तु के हिसाब से रखने की कोशिश करते हैं। इसी में एक कड़ी है धातु का कछुआ, घर की सुख समृद्धि के लिए लोग घरों में छोटा सा धातु का कछुआ भी रखते हैं। लोग क्रिस्टल, तांबा या चांदी जैसी धातुओं से बना कछुआ अपने घरों में रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में ये कछुआ होता है वहां कभी भी रुपए पैसों की तंगी नहीं आती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही सारी दिक्कतें अपने आप खत्म होने लगती है। घर में पैसों की कमी न हो इसलिए आज हम आपको घर में कछुआ रखने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।

कब और कहां रखें कछुआ?

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी चीज़ के सकारात्मक प्रभाव के लिए उसे सही दिन और सही दिशा में रखा जाना चाहिए। कछुआ हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही घर में लाना शुभ माना गया है। पूर्णिमा के दिन कछुए को थोड़ी देर के लिए दूध में डुबोकर रखें।
  2. अभिजीत मुहूर्त में इस कछुए को दूध से निकाल लें और पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद एक बाउल में थोड़ा सा पानी लें और उसमें कछुआ रख दें। ऐसा करने से कछुआ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। 
  3. कछुआ जल में रहने वाला जीव है। इसलिए जिस बर्तन में कछुए को रखें उसे जल वाली दिशा यानि उत्तर-पूर्व दिशा में रख लें। इसके बाद 11 बार ऊँ श्रीं कूर्माय नमः मंत्र'' का जाप करने से लाभ होगा। 
  4. घर में कछुआ रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह अंदर की तरफ होना चाहिए। कछुआ का मुंह घर के बाहर जाने वाली दिशा में भूलकर भी न रखें। ऐसा करने से इसके विपरीत परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Pitru Paksha 2022: पितृ पक्ष के दौरान पितर का सपना आना शुभ है या अशुभ? जानें, इससे जुड़े कई बड़े संकेत

Tulsi Puja Tips: हफ्ते के इस दिन तुलसी के पौधे को भूलकर भी न छुएं, स्पर्श करते ही घर में छाएगी कंगाली

Chanakya Niti: अगर आपमें भी हैं ये गुण, तो माँ लक्ष्मी नहीं होंगी कभी आपसे नाराज, धनवान बनकर करेंगे दुनिया पर राज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म