1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Tulsi Puja Tips: हफ्ते के इस दिन तुलसी के पौधे को भूलकर भी न छुएं, स्पर्श करते ही घर में छाएगी कंगाली

Tulsi Puja Tips: हफ्ते के इस दिन तुलसी के पौधे को भूलकर भी न छुएं, स्पर्श करते ही घर में छाएगी कंगाली

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 10, 2022 10:43 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 11:30 pm IST

Tulsi Puja Tips: तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए तुलसी की पूजा करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। वरना इंसान के ऊपर आर्थिक रूप से कई विपत्तियां आती हैं। ।

Tulsi Puja Tips- India TV Hindi
Tulsi Puja Tips Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।
  • रात को तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए।
  • रविवार के दिन तुलसी के पौधे को छूने से होती है हानि।

Tulsi Puja Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी बसती हैं। इसलिए नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन तुलसी के पौधे की पूजा कब की जानी चाहिए और कब नहीं इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इतना ही नहीं, शास्त्रों में तुलसी के पौधे को कब छूने की मनाही है, कब तोड़ने की मनाही है इन बातों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं कि तुलसी के पौधे की पूजा करते समय इन बातों का ख्याल रखना ज़रूरी होता है। 

इस समय भूलकर भी न छुए तुलसी 

शास्त्रों के अनुसार रात के समय या सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए। अगर रात के समय तुलसी के पौधे को स्पर्श किया जाए, तो इससे धन हानि होती है और इंसान के ऊपर आर्थिक विपत्ति आ जाती है। इसके अलावा रात में तुलसी में कभी भी जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

Pitru Paksha 2022: आज से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानिए पूजा समेत ज़रूरी मंत्र 

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

tulsi Puja Tips
Image Source : FREEPIKulsi Puja Tips

इस दिन न छुएं तुलसी का पौधा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पौधे को रविवार के दिन भूलकर भी नहीं स्पर्श करना चाहिए। इतना ही नहीं, इस दिन तुलसी के पौधे को पानी देने की भी मनाही होती है। कहते हैं कि रविवार के दिन तुलसी माता का व्रत होता है। वहीं, एकादशी तिथि को भी तुलसी को जल देने की मनाही होती है। इस दिन मां तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में इस दिन उन्हें छूना और जल देने से उसका व्रत टूट जाता है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Vastu Tips: भूलकर भी इन दिशाों में न रखें सफेद रंग की चीजें, उजड़ जाएगी खुशियां 

Pitru Paksha 2022: हर दिन श्राद्ध का मिलता है अलग फल, पितृों के आशीर्वाद से होती है धन वर्षा, जानिए किस तिथि का है सबसे ज्यादा महत्व 

Shraddha Paksha 2022: इस नक्षत्र में करें श्राद्ध, होगी शुभ फलों की प्राप्ति साथ ही दूर होंगे पितृ दोष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म