1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: भूलकर भी इन दिशाों में न रखें सफेद रंग की चीजें, उजड़ जाएगी खुशियां

Vastu Tips: भूलकर भी इन दिशाों में न रखें सफेद रंग की चीजें, उजड़ जाएगी खुशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Shukla
 Published : Sep 08, 2022 07:34 am IST,  Updated : Sep 08, 2022 07:34 am IST

Vastu Tips:आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि किस रंग की वस्तु किस दिशा में रखी जानी चाहिए और ऐसा करने से क्या लाभ मिलता है।

freepik- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : VASTU TIPS

Highlights

  • पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीज़ें रखने से खुशी मिलती है।
  • चेहरे की खुबसूरती बढ़ती है, साथ ही घर की छोटी बेटी को लाभ होता है।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर दिशा, वस्तु, रंग और हर छोटी चीज़ का महत्व माना जाता है। घर में रखी या फिर उपयोग में आने वाली हर चीज़ के लिए वास्तु शास्त्र में एक दिशा चुनी गई है। ऐसे ही हमसे जुड़े रंगों का भी हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। सही रंगो का चुनाव करना बेहद ज़रूरी होता है। आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानते है कि किस रंग की वस्तु किस दिशा में रखी जानी चाहिए और ऐसा करने से क्या लाभ मिलता है। 

चेहरे की खुबसूरती

सफेद रंग का संबंध धातु से है,और धातु का संबंध पश्चिम दिशा के अलावा वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा से है। इसलिए इन दोनों दिशाओं में सफेद या सिल्वर रंग से संबंधित चीज़ें रखना अच्छा होता है। पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीज़ें रखने से खुशी मिलती है। चेहरे की खुबसूरती बढ़ती है, साथ ही घर की छोटी बेटी को लाभ होता है। 

पिता का अच्छा स्वास्थ्य 

वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में सफेद रंग से संबंधित चीज़ों को रखने से पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है और पढ़ने में रूचि बढ़ती है।

Panchak September 2022: हो जाएं सावधान, इस दिन से लगने जा रहा है 'पंचक', भूलकर भी न करें ये काम

Anant Chaturdashi 2022: अनंत चतुर्दशी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, जानें गणेश विसर्जन मुहूर्त और कैसे दें बप्पा को विदाई

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म