1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Panchak September 2022: हो जाएं सावधान, इस दिन से लगने जा रहा है 'पंचक', भूलकर भी न करें ये काम

Panchak September 2022: हो जाएं सावधान, इस दिन से लगने जा रहा है 'पंचक', भूलकर भी न करें ये काम

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 07, 2022 01:25 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 01:25 pm IST

Panchak September 2022: हिंदू धर्म में हर शुभ काम को शुरू करने से पहले शुभ-अशुभ मुहूर्तों का पूरा ध्यान दिया जाता है। पंचांग के अनुसार 9 सितंबर 2022, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 39 मिनट से पंचक लग रहा है।

file photo - India TV Hindi
Panchak Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • शुभ काम को शुरू करने से पहले शुभ-अशुभ मुहूर्तों का पूरा ध्यान दिया जाता है।
  • 9 सितंबर 2022, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 39 मिनट से पंचक लग रहा है।

Panchak September 2022: 'पंचक' को हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में हर शुभ काम को शुरू करने से पहले शुभ-अशुभ मुहूर्तों का पूरा ध्यान दिया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि पर रहता है तो उस समय को पंचक कहा जाता है और चंद्रमा एक राशि में लगभग ढाई दिन तक रहता है। इस तरह इन दो राशियों में चंद्रमा पांच दिनों तक भ्रमण करता है। इसे भदवा के नाम से भी जाना जाता है।

सितंबर में पंचक कब लग रहा है? 

पंचांग के अनुसार 9 सितंबर 2022, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 39 मिनट से पंचक लग रहा है। 13 सितंबर 2022, मंगलवार का प्रात: 6 बजकर 36 मिनट पर पंचक समाप्त होगा।

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

पंचक के प्रकार

  1. पंचक अगर रविवार के दिन पड़ता है, तो उसे रोग पंचक कहा जाता है। 
  2. सोमवार को पड़ने वाले पंचक को राज पंचक के नाम से जाना जाता है। 
  3. मंगलवार के पंचक को अग्नि पंचक।
  4. शुक्रवार के पंचक को चोर पंचक।
  5. शनिवार के पंचक को मृत्यु पंचक कहा जाता है। 

भूलकर भी न करें ये 5 काम

  1. चोर पंचक में यात्रा न करें
  2. धन का लेनदेन मत करें
  3. पंचक में आपको लेन-देन ,व्यापारिक सौदे जैसे कामों से बचना चाहिए 
  4. इस दौरान घर की छत नहीं बनवाना चाहिए
  5. शादी हुई है तो नई दुल्हन को घर नहीं लाना चाहिए और न ही विदा करना चाहिए।
  6. आप ये सब कार्य करेंगे तो आपको धन की हानि हो सकती। 

Anant Chaturdashi 2022: अनंत चतुर्दशी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, जानें गणेश विसर्जन मुहूर्त और कैसे दें बप्पा को विदाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म