1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips For Money: रेत की तरह हाथों से फिसल जाता है पैसा, इन वास्तु टिप्स से धन पर बनाएं मज़बूत पकड़

Vastu Tips For Money: रेत की तरह हाथों से फिसल जाता है पैसा, इन वास्तु टिप्स से धन पर बनाएं मज़बूत पकड़

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Sep 09, 2022 08:27 am IST,  Updated : Sep 09, 2022 08:27 am IST

Vastu Tips For Money: वास्तु दोष दूर करने से घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है। यदि दोष का प्रभाव ज्यादा होता है तो वास्तु टिप्स के ज़रिए उन्हें कम किया जा सकता है।

Vastu Tips For Money- India TV Hindi
Vastu Tips For Money Image Source : PIXABAY

Highlights

  • हाथों में चाहकर भी नहीं ठहरता पैसा!
  • कुबेर देवता को करें खुश, दूर होगी आर्थिक तंगी

Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र में हर परेशानी का हल बताया गया है। यदि आपके घर में रोज़ाना कलेश होते हैं। या फिर आप और आपका परिवार आर्थिक तंगी से गुज़र रहे हैं। ये सभी हालात वास्तु दोष दूर न करने के चलते भी झेलने पड़ते है। वास्तु दोष दूर करने से घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है। यदि दोष का प्रभाव ज्यादा होता है तो वास्तु टिप्स के ज़रिए उन्हें कम किया जा सकता है। महज़ कुछ वास्तु टिप्स को करने से आपके हाथों से फिसल जाने वाला पैसा घर में जमा होने लगेगा और धन के देवता कुबेर आप पर अपनी दया दृष्टि बनाएं रखेंगे। 

Vastu Tips For Money
Image Source : PIXABAYVastu Tips For Money

इन वास्तु टिप्स का करें इस्तेमाल

  1. - वास्तु शास्त्र में दिशा का बड़ा महत्व माना जाता है। इसलिए धन को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए। इस दिशा पर कुबेर का शासन है। इस दिशा में घर का पैसा या तिजोरी रखने से धन में वृद्धि होगी। 
  2. - उत्तर दिशा धन के लिए सही दिशा है लेकिन भारी वस्तु के लिए सही दिशा नहीं है। याद रहे भारी वस्तु को कभी भी उत्तर दिशा में न रखें। इस दिशा में हमेशा हल्की व्सतु रखी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। 
  3. - हिंदू धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी की धन की देवी और कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। ऐसे में उत्तर दिशा में हमेशा मां लक्ष्मी या कुबेर देवता की तस्वीर लगाकर उसकी रोज़ाना पूजा करें। ऐसा करने से भगवान की कृपा आप पर बनी रेहगी।
  4. - उत्तर दिशा का महत्व अब तक तो आप समज ही गए होंगे। ऐसे में इस दिशा में आप मनी प्लांट लगाएं। ऐसा करने से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें - 

Anant Chaturdashi 2022: अनंत चतुर्दशी के दिन राशिनुसार ऐसे करें पूजा, कभी खाली नहीं रहेगी तिजोरी

Budh Vakri Gochar 2022: बुध चलने जा रहे हैं उल्टी चाल, इन 5 राशियों के जीवन में आने वाला है तूफान

Vastu Tips: इस दिशा में घर पर रखें लाल रंग की चीजें, आएंगी पॉजिटिव एनर्जी, मिलेगा शुभ परिणाम

Diwali 2022 Date: कब है दिवाली? जानिए तारीख और दिन, इस बार क्यों खास होगी दीपावली?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म