Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम चर्चा करेंगे पूर्व दिशा में हरे रंग से मिलने वाले शुभ फलों के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में हरा रंग करवाना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में हरा रंग करवाने से परिवार के बड़े बेटे के जीवन की गति बनी रहती है। उसकी तरक्की के मार्ग में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती। अगर पढ़ाई करते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढ़ा जाए तो पढ़ने वाले को बहुत फायदा होता है। इससे उसकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है और वह परीक्षा में अच्छे अंक पा सकता है।
साथ ही आपको बता दूं कि पूर्व दिशा का संबंध काष्ठ तत्व से भी है। अतः पूर्व दिशा में अगर हरे रंग के साथ ही लकड़ी से बनी चीजें रखी जाएं, तो और भी शुभ फलदायी होता है। इस दिशा में कमरे का दरवाजा या खिड़कियां बनवाना सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। अगर घर का बड़ा बेटा अपने घर से पूर्व दिशा की ओर लकड़ी से जुड़ा कोई व्यापार करे, तो उसके लिये बहुत अच्छा होगा।
वास्तु के अनुसार पश्चिम दिशा में सफेद रंग करवाने से या सफेद रंग की चीजें रखने से पश्चिम दिशा संबंधी तत्वों के बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। पश्चिम दिशा का संबंध घर की छोटी बेटी से होता है। अगर आप अपनी छोटी बेटी के कमरे की पश्चिम दिशा में धातु की कोई चीज़ रखेंगे, या सफेद रंग की कोई चीज रखेंगे, तो उसके हर्ष तत्व में निश्चय ही बढ़ोतरी होगी। साथ ही घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Weekly Love Horoscope 2023: इस हफ्ते इन 5 राशियों को प्यार में मिलेगी सफलता, लव-लाइफ रहेगी जबर्दस्त, जानें अपना हाल
इस सप्ताह मालामाल होंगी ये 5 राशियां, लक्ष्मी जी की कृपा से बढ़ेगा धन, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
Vastu Tips: गृह प्रवेश के वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर देते ये गलती, हो जाइए सावधान, यहां जानें सही नियम