1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. कछुआ घर में रखना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

कछुआ घर में रखना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

धातु या कांच का कछुआ आपको कई घरों और ऑफिसों में देखने को मिल सकता है। हालांकि बिना वास्तु के नियमों को जाने घर में कछुआ रखने से आपको लाभ की जगह हानि हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर में कछुआ रखना चाहिए या नहीं और इससे जुड़े नियम क्या हैं।

Kachua ghar me rakhain ya nahi - India TV Hindi
Image Source : META AI कछुआ घर में रखें या नहीं

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपके जीवन की दिशा और दशा बदल सकती है। कई ऐसी वस्तुएं भी हैं जिन्हें वास्तु में घर में रखने की बात कही जाती है। इन्हीं में से एक है धातु का कछुआ। हालांकि, इसे घर में रखने के भी कुछ नियम होते हैं। ऐसे में आज हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे कि घर में किस धातु का कछुआ रखना सही होता है। 

क्या जीवित कछुआ रख सकते हैं घर में? 

धार्मिक और वास्तु के नियमों के अनुसार, घर में जीवित कछुआ रखना शुभ हीं होता। धार्मिक मत के अनुसार हर प्राणी स्वतंत्र है और किसी को भी बंधनों में बांधकर आप जीवन में सुख नहीं पा सकते। इसके साथ ही वास्तु के मतानुसार घर में जिंदा कछुआ रखने से नकारात्मकता आ सकती है। इसलिए गलती से भी घर में जिंदा कछुआ न रखें। 

धातु का कछुआ घर में रखें या नहीं?

वास्तु के नियमों के अनुसार घर में आप धातु का कछुआ रख सकते हैं। इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में आती है। धातु के कछुए को आप उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इस दिशा में रखा गया धातु का कछुआ घर में सुख-समृद्धि लाता है। 

लकड़ी का कछुआ रखने के नियम

आप लकड़ी से बना कछुआ भी अपने घर में रख सकते हैं। हालांकि ये आपको फायदा तभी देगा जब आप इसे घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखेंगे। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से सौभाग्य और सफलता जीवन में प्राप्त होती है। 

स्फटिक का कछुआ घर में रखें या नहीं? 

स्फटिक जिसे क्वार्ट्ज भी कहा जाता है इससे बना कछुआ भी आप अपने घर में रख सकते हैं। इसे रखने के लिए सबसे सही दिशा दक्षिण पश्चिम मानी जाती है। स्फटिक का कछुआ आपको उन्नति और प्रसिद्धि दिलाने वाला माना जाता है। 

घर में कांच का कछुआ रख सकते हैं या नहीं? 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांच का कछुआ रखना भी शुभ होता है। इसे रखने से मानसिक शांति और दीर्घायु की प्राप्ति आपको होती है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि कांच का कछुआ लकड़ी के ऊपर रखा हो और उत्तर दिशा में इसे आपको रखना चाहिए।