1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इस दिन नया झाड़ू खरीदने से घर आती हैं मां लक्ष्मी, प्रसन्न होकर भर देती हैं तिजोरी

इस दिन नया झाड़ू खरीदने से घर आती हैं मां लक्ष्मी, प्रसन्न होकर भर देती हैं तिजोरी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 01, 2025 02:38 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 02:38 pm IST

झाड़ू को हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए झाड़ू को घर में रखने के भी नियम होते हैं और इसे खरीदने के लिए भी सही दिन का चुनाव आपको करना चाहिए।

Jhadu Kab Kharidain- India TV Hindi
झाड़ू कब खरीदें Image Source : META AI

झाड़ू को हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए झाड़ू से जुड़े कई नियम भी हिंदू शास्त्रों में बताए गए हैं। अगर आपके घर में झाड़ू से जुड़े नियमों का पालन होता है तो माता लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बरसती है। इसी तरह झाड़ू को खरीदने के लिए भी आपको सही दिन का चुनाव करना चाहिए, आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

झाड़ू कब खरीदना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ विशेष दिनों पर झाड़ू खरीदने से शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है। झाड़ू खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ होता है क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं झाड़ू का संबंध भी माता लक्ष्मी से है। शुक्रवार के साथ ही आप बुधवार और गुरुवार के दिन भी झाड़ू खरीद सकते हैं। 

इन दिनों पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ 

हिंदू धर्म में धनतेरस और दीपावली के दिन को अतिशुभ माना जाता है। इन दिनों में माता लक्ष्मी की पूजा आराधना भी की जाती है, इसलिए धनतेरस और दीपावली के दिन भी आप झाड़ू खरीद सकते हैं। ऐसा करने पर शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है और देवी लक्ष्मी धन-धान्य से आपका भंडार भर देती हैं। 

कृष्ण पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदना बेहद शुभ 

हर माह में दो पक्ष होते हैं कृष्ण और शुक्ल। पूर्णिमा के बाद कृष्ण पक्ष की शुरुआत होती है। कृष्ण पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ फलदायक माना गया है। इस अवधि में किसी भी शुक्रवार, गुरुवार या फिर बुधवार के दिन आप झाड़ू खरीद सकते हैं। धार्मिक मतानुसार इस दौरान खरीदा गया झाड़ू घर की दरिद्रता को दूर करता है और आपके जीवन में सकारात्मकता आती है। 

कब नहीं खरीदना चाहिए झाड़ू?

आपको कभी भी सोमवार और शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही अमावस्या तिथि पर भी झाड़ू खरीदने से आपको नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही झाड़ू को गलती से भी कभी पैरों से नहीं छूना चाहिए, ऐसा करने पर देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। अगर आप झाड़ू से जुड़ी इन सारी बातों का ख्याल रखते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

देवशयनी एकादशी से क्यों 4 माह तक सो जाते हैं भगवान विष्णु? भक्त प्रह्लाद के पौत्र से जुड़ी है कथा 

Ketu-Mangal Yuti: केतु-मंगल जुलाई के पहले हफ्ते में बनाएंगे विध्वंसक योग, इन 3 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में पैदा होंगी चुनौतियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।