Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपायों का जिक्र मिलता है जिनको करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है। ये उपाय न केवल आपके पारिवारिक माहौल को सकारात्मक करते हैं बल्कि इनको करने से धन, करियर आदि के क्षेत्र में भी आपको उन्नति मिलती है। ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
ईशान कोण से जुड़ा उपाय
घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को वास्तु में घर का सबसे अहम कोना माना गया है। वास्तु के अनुसार, इस स्थान पर ईश्वरीय शक्ति निवास करती है। इसलिए उपाय के तौर पर आपको इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। इसके साथ ही इस दिशा में आपको धार्मिक पुस्तकें, भगवान की तस्वीर आदि रखनी चाहिए। वहीं इस दिशा में घर का मंदिर बनाने से भी आपको जीवन में सुख-संपन्नता
मुख्य द्वार पर दीपक
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से भी आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। वास्तु के सबसे कारगर उपायों में से एक इस उपाय को माना जाता है। आप द्वार के दोनों ओर भी दीपक जला सकते हैं या फिर केवल दरवाजे के दाहिने तरफ दीपक जलाने से भी आपको लाभ की प्राप्त होती है। माना जाता है कि यह उपाय धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।
उत्तर दिशा से जुड़ा उपाय
उत्तर दिशा का संबंध कुबेर देवता और माता लक्ष्मी से है। वास्तु में यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती है। इसलिए अपने जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए इस दिशा में आपको हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। वहीं इस दिशा में अगर आप मनी प्लांट, धातु का कछुआ, या एक्वेरियम रखते हैं तो धन-धान्य से आपका भंडार हमेशा भरा रहता है।
वास्तु के इन बेहद आसान उपायों को आजमाने से आपके जीवन की दुख-विपदाएं दूर हो सकती है। धन पर्याप्त मात्रा में आपके पास हो इसलिए आपको यह उपाय जरूर आजमाने चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Guru Uday: गुरु 9 जुलाई को होंगे उदय, जाग उठेगा इन 4 राशियों का भाग्य
सावन महीने में भगवान शिव ही नहीं रामजी की भी होती है पूजा, जानें कैसे करना हैं प्रसन्न