1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. घर का फर्नीचर किस दिशा में रखें? वास्तु शास्त्र के इन नियमों का रखें ध्यान, बना रहेगा धन का प्रवाह

घर का फर्नीचर किस दिशा में रखें? वास्तु शास्त्र के इन नियमों का रखें ध्यान, बना रहेगा धन का प्रवाह

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Oct 12, 2026 06:32 am IST,  Updated : Oct 12, 2026 06:32 am IST

घर में वास्तु नियमों के अनुसार फर्नीचर रखना शुभ बताया गया है। वास्तु मान्यता है कि फर्नीचर की सही दिशा न हो तो पैसों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। जानिए घर और ऑफिस में फर्नीचर से जुड़े कौन से वास्तु नियम बताए गए हैं।

vastu tips, furniture vastu, घर में फर्नीचर रखने के वास्तु नियम- India TV Hindi
घर में फर्नीचर रखने के वास्तु नियम Image Source : PEXELS

घर में फर्नीचर सिर्फ जरूरत के हिसाब से रखा जाता, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसकी दिशा भी महत्वपूर्ण मानी गई है। फर्नीचर किस दिशा में रखा गया है और उसे बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किस तरह किया गया है, इसका असर घर के माहौल पर पड़ सकता है। फर्नीचर की गलत दिशा धन का फ्लो बिगाड़ सकती है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं फर्नीचर से जुड़े वास्तु नियम। 

जरूर जान लें फर्नीचर रखने के ये वास्तु नियम

  1. फर्नीचर रखने की दिशा: वजन के आधार पर फर्नीचर मुख्य रूप से हल्का और भारी होता है। हल्के फर्नीचर को घर में उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। वहीं, भारी फर्नीचर के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को बेहतर बताया है। मान्यता है कि इन दिशाओं में फर्नीचर रखने से घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है। इसके विपरीत गलत दिशा में फर्नीचर रखने से पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
  2. लकड़ी की दिशा: फर्नीचर के लिए लकड़ी खरीदते समय भी दिशा का ध्यान रखें। इसके लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर या दुकान में धन के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
  3. लकड़ी का काम: अगर घर या ऑफिस में लकड़ी का कोई काम शुरू कर रहे हैं, तो इसकी शुरुआत दक्षिण या पश्चिम दिशा से करके उत्तर या पूर्व दिशा में समाप्त करें। वास्तु में इसे शुभ माना जाता है। वहीं, ऑफिस में लकड़ी के बजाय स्टील के फर्नीचर का इस्तेमाल करना बेहतर माना गया है।
  4. गोल हों किनारे: फर्नीचर बनवाते समय उसके किनारों पर भी ध्यान देना चाहिए। वास्तु अनुसार, फर्नीचर के किनारे नुकीले नहीं, गोलाकार होने चाहिए। नुकीले किनारे चोट का कारण तो बन ही सकते हैं, साथ ही इन्हें नकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है।
  5. हल्की पॉलिश: फर्नीचर की पॉलिश के लिए भी वास्तु में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। फर्नीचर पर गहरे रंग की पॉलिश के बजाय हल्के रंगों की पॉलिश का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। 
  6. शुभ आकृतियां: फर्नीचर को सजाने के लिए उस पर सूरज, शेर, चीता, मोर, घोड़ा, बैल, गाय, हाथी या मछली जैसी आकृतियां भी बनवाई जा सकती हैं। वास्तु में इन आकृतियों को फर्नीचर की सजावट के लिए शुभ बताया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: केतु की चाल बिगाड़ेगी इन 3 राशियों का गणित, दिसंबर तक समय चुनौतीपूर्ण, हाथ आते-आते निकल सकता है मौका!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म।