नेपाल के खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुण सिखायेंगे ऑस्ट्रेलिया के डेव वाटमोर
नेपाल के खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुण सिखायेंगे ऑस्ट्रेलिया के डेव वाटमोर
Bhasha
Published : Dec 18, 2020 07:53 am IST, Updated : Dec 18, 2020 07:54 am IST
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेव वाटमोर को नेपाल क्रिकेट संघ ने गुरुवार को आगामी सत्र के लिये अपनी राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया।
Image Source : PTIDav Whatmore
काठमांडू| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और श्रीलंका के विश्व कप विजेता कोच डेव वाटमोर को नेपाल क्रिकेट संघ ने गुरुवार को आगामी सत्र के लिये अपनी राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया।
वाटमोर पहले भारत की प्रथम श्रेणी टीम बड़ौदा का कोच पद संभालने वाले थे लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोविड-19 के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के तहत राज्यों से कहा कि वे किसी वरिष्ठ नागरिक (60 साल से अधिक) को अपने सहयोगी स्टाफ में शामिल करने से बचें। इसलिए बड़ौदा ने वाटमोर की सेवाएं नहीं लेने का फैसला किया। वाटमोर 66 साल के हैं।
नेपाल क्रिकेट संघ ने बयान में कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया के डेव वाटमोर को नेपाल की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।’’ वाटमोर इससे पहले श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के कोच रह चुके हैं।