1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : विराट कोहली के रन आउट से मैच का पासा थोड़ा ऑस्ट्रेलिया की तरफ पलटा - नाथन लायन

IND vs AUS : विराट कोहली के रन आउट से मैच का पासा थोड़ा ऑस्ट्रेलिया की तरफ पलटा - नाथन लायन

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2020 07:54 pm IST,  Updated : Dec 17, 2020 08:43 pm IST

भारत एक समय तीन विकेट पर 188 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन अजिंक्य रहाणे और कोहली के बीच गफलत के कारण भारतीय कप्तान रन आउट हो गया। कोहली ने 74 रन बनाये।

Virat Kohli run out turns the match dice slightly towards Australia - Nathan Lion IND vs AUS - India TV Hindi
Virat Kohli run out turns the match dice slightly towards Australia - Nathan Lion IND vs AUS  Image Source : GETTY IMAGES

एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां रन आउट होना बेहद महत्वपूर्ण मोड़ रहा जिससे मैच का पासा थोड़ा उनकी तरफ पलट गया। भारत एक समय तीन विकेट पर 188 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन अजिंक्य रहाणे और कोहली के बीच गफलत के कारण भारतीय कप्तान रन आउट हो गया। कोहली ने 74 रन बनाये। जब दिन का खेल समाप्त हुआ तब भारत ने छह विकेट पर 233 रन बनाये थे। 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार नाथन लायन से आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने कही ये बड़ी बात

लायन ने पहले दिन के खेल के बाद वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह बेहद महत्वपूर्ण था। इस तरह से विकेट हासिल करना और वह भी विराट का तो यह महत्वपूर्ण मोड़ था। वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था इसलिए इस तरह से विकेट मिलने से बहुत खुशी हुई।’’ 

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : चेतेश्वर पुजारा ने बताया इन दो विकेटों के गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर बनाया दबाव

लियोन से कोहली और चेतेश्वर पुजारा (160 गेंदों पर 43 रन) के साथ जंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन दोनों की बल्लेबाजी शैली भिन्न है और वह चुनौती का लुत्फ उठाते हैं। 

मैच के बाद पुजारा ने लायन के बारे में कहा "लायन ने पिछले 4-5 सालों में अपनी गेंदबाजी में सुधार किया है। उसे गेंदबाजी करना पसंद है और वह जितने ओवर हो सके उतने ओवर फेंकना चाहता है। उसी लाइन और लेंथ काफी अच्छी है और मुझे लगता है कि उसने काफी सुधार किया है।"

ये भी पढ़ें - PCB ने की मोहम्मद आमिर के संन्यास की पुष्टि, उनके इस फैसले पर कही ये बात

उन्होंने कहा,‘‘यह अच्छा था। अच्छी बातचीत भी हुई लेकिन यह जंग दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ थी। पहले दिन के विकेट पर यह बहुत बड़ी चुनौती थी। उनकी (कोहली और पुजारा) स्पिन गेंदबाजी खेलते हुए शैली और रवैया भिन्न है। मुझे हमेशा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ चुनौती पसंद आती है।’’

लायन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया गुरुवार के खेल से खुश है। पुजारा को आउट करने वाले लियोन ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर संतोषजनक दिन रहा लेकिन हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हम अभी जिस स्थिति में हैं उससे खुश हैं लेकिन हम गेंदबाजी इकाई के तौर पर और बेहतर कर सकते हैं। हम खुश हैं लेकिन अभी काफी कुछ करना बाकी है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल