1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jana Nayagan: फिल्म की रिलीज में देरी से परेशान मेकर्स, समझौते को तैयार? सेंसर बोर्ड के खिलाफ याचिका ली वापस

Jana Nayagan: फिल्म की रिलीज में देरी से परेशान मेकर्स, समझौते को तैयार? सेंसर बोर्ड के खिलाफ याचिका ली वापस

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 10, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 12:41 pm IST

थलापति विजय की 'जना नायकन' को रिलीज में एक महीने की देरी हो चुकी है। सेंसर सर्टिफिकेशन के चलते फिल्म की रिलीज अटकी हुई है। इस बीच चर्चा है कि फिल्म के मेकर्स ने अब मद्रास हाईकोर्ट में दायर याचिका को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

actor vijay- India TV Hindi
जना नायकन के मेकर्स का बड़ा फैसला Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAY

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय पिछले एक महीने से अपनी फिल्म 'जना नायकन' को लेकर छिड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म पहले 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले ये फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद में फंस गई और अब तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है। थलापति विजय के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे, क्योंकि ये उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म की रिलीज के बाद अभिनेता पूरी तरह से अपना समय राजनीति को देने वाले हैं। लेकिन, रिलीज से ठीक पहले फिल्म सेंसर के पचड़े में फंस गई और अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। इस बीच 'जना नायकन' के मेकर्स ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के खिलाफ दायर अपनी याचिका वापस लेने की अर्जी दी है।

जना नायकन के मेकर्स का बड़ा फैसला

जना नायकन के निर्माताओं ने मद्रास उच्च न्यायालय में दायर सीबीएफसी के खिलाफ अपनी याचिका वापस लेने का फैसला किया है और मेकर्स के वकील ने इस संबंध में हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को सूचना दी। अब खबर है कि मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को 'जना नायकन' के निर्माताओं को अपनी पिछली याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है। यह फैसला विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट पास को लेकर हफ्तों से बनी अनिश्चितता के बाद आया है।

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश

जस्टिस पीटी आशा के समक्ष सुनवाई के दौरान, जना नायकन के निर्माताओं ने अदालत को सूचित किया कि वे अब सीबीएफसी संशोधन समिति के जरिए इस मामले में आगे बढ़ेंगे। मेकर्स के इस फैसले को फिल्म को दोबारा जांच के लिए वापस भेजे जाने के बाद पहला स्पष्ट कदम माना जा रहा है। जस्टिस पीटी आशा की सिंगल बेंच ने मंगलवार सुबह 10.30 पर इस संबंध में सुनवाई की और मेकर्स को अपना पुराना केस वापस लेने की अनुमति दे दी। अब अदालत की ओर से याचिका वापस लेने की अनुमति मिलने के बाद मेकर्स को सीबीएफसी की हरी झंडी का इंतजार करना होगा

फिल्म की रिलीज के इंतजार में विजय के फैंस

दूसरी ओर थलापति विजय के फैंस हैं कि उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अभिनेता इस फिल्म के बाद पूर्णकालिक तौर पर राजनीति में एंट्री करने वाले हैं, इसीलिये ये फिल्म उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री के लिए काफी खास है। इस बीच ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, जब तक सेंसर बोर्ड की ओर से इसे हरी झंडी का इंतजार करना होगा। बता दें, पहले ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर छिड़े विवाद के बाद ये अब तक बड़े पर्दे और दर्शकों से दूर है।

ये भी पढ़ेंः 'मेरे पास पैसे नहीं हैं', तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले रो पड़े राजपाल यादव, नहीं मिल रही मदद, सुनाई अपनी व्यथा

IMDb की टॉप 10 लिस्ट में 'धुरंधर' स्टार्स का दबदबा, रणवीर ने दी सनी देओल को मात, पहले नंबर पर 'येलीना'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन