रेचल हेन्स के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में हराया
रेचल हेन्स के अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में हराया
IANS
Published : Apr 07, 2021 04:45 pm IST, Updated : Apr 07, 2021 05:48 pm IST
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने हेन्स के 105 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 87 रनों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए।
Image Source : GETTY IMAGESAustralia women team defeated New Zealand in second ODI with Rachael Haynes half-century
माउंट माउंगानुई। सलामी बल्लेबाज रेचल हेन्स (87) की अर्धशतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने यहां बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 71 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने हेन्स के 105 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 87 रनों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 271 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 45 ओवर में 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान मेग लेनिंग ने 49 रन, एलिसा हेली ने 44 और बेथ मूनी ने 26 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से लीग कासपेरेक ने छह विकेट और कप्तान एमी सैथरवेट ने एक विकेट लिया।