बाबर आजम पीसीबी पुरस्कारों में सबसे उपयोगी क्रिकेटर बने
BhashaPublished : Jan 01, 2021 10:31 pm ISTUpdated : Jan 01, 2021 10:31 pm IST
उन्होंने वनडे में 110.5 और टी20 में 55.2 की औसत से रन बनाये। बाबर ने साल के दौरान चार टेस्ट मैच खेले जिनमें 67.6 की औसत से 338 रन बनाये।
Image Source : PTIBabar Azam becomes most useful cricketer at PCB Awards
लाहौर। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शुक्रवार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पुरस्कारों में वर्ष का सबसे उपयोगी क्रिकेटर चुना गया। इस 26 वर्षीय बल्लेबाज को इसके अलावा सीमित ओवरों का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया।