1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड ब्रेक में ग्रेट ब्रिटेन जाकर ट्रेनिंग करना मेरा सबसे अच्छा कदम - सिंधू

कोविड ब्रेक में ग्रेट ब्रिटेन जाकर ट्रेनिंग करना मेरा सबसे अच्छा कदम - सिंधू

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2021 09:50 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 09:50 pm IST

थाईलैंड में दो टूर्नामेंट खेले जाने हैं जिसमें से पहला टूर्नामेंट 12 से 17 जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा टूर्नामेंट 19 से 24 जनवरी के बीच खेला जाना है।

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| विश्व चैम्पियन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कहा है कि कोविड-19 ब्रेक के दौरान ट्रेनिंग के लिए ग्रेट ब्रिटेन जाना उनका सबसे अच्छा कदम था। सिंधू अक्टूबर में ग्रेट ब्रिटेन गई थीं और तब से वहीं ट्रेनिंग कर रही हैं। थाईलैंड में होने वाले टूर्नामेंट से पेशेवर बैडमिंटन मे वापसी करेंगी। थाईलैंड में दो टूर्नामेंट खेले जाने हैं जिसमें से पहला टूर्नामेंट 12 से 17 जनवरी के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा टूर्नामेंट 19 से 24 जनवरी के बीच खेला जाना है।

सिंधू ने स्पोर्टस्टार से कहा, "मैं कहूंगी कि ग्रेट ब्रिटेन आना मेरा सबसे अच्छा मूव रहा है, खासकर भारत में कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के चलते। यहां मौसम काफी ठंडा लेकिन मैं ट्रेनिंग सेशन का लुत्फ ले रही हूं।"

ये भी पढ़ें - कोच मोया ने बताया राफेल नडाल ने कैसे जीता फ्रेंच ओपन फाइनल

सिंधू ने आखिरी टूर्नामेंट 11 से 15 मार्च के बीच ऑल इंग्लैंड ओपन के तौर पर खेला था।

उन्होंने कहा, "मैं ब्रेक के बाद अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने को तैयार हूं। हां, मानसिकता एक पहेलू है। इतने लंबे ब्रेक के बाद हर किसी को धैर्य रखने की जरूरत है।"

सिंधू की विश्व रैंकिंग सात है इसका मतलब है कि वह टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। यह ओलम्पिक पहले 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच खेले जाने थे लेकिन कोविड-19 के कारण उन्हें एक साल के लिए स्थागित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : टॉम मूडी ने इस गेंदबाज को बताया 'भारत की एक बड़ी खोज', तारीफ में कही ये बात

वह हालांकि अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच में जगह बनाना चाहेंगी।

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर 2021 में अच्छा करने को तैयार हूं जो ओलिम्पक साल है। मैं उम्मीद करती हूं कि मेरा साल अच्छा होगा और मैं थाईलैंड ओपन के साथ जीत के साथ शुरुआत करूंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल