बीबीएल खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचा अफगानिस्तान का ये स्पिनर कोरोना टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव
बीबीएल खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचा अफगानिस्तान का ये स्पिनर कोरोना टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव
IANS
Published : Dec 04, 2020 07:01 pm IST, Updated : Dec 04, 2020 07:01 pm IST
हीट ने शुक्रवार को बताया कि मुजीब कोविड-19 से उबर रहे हैं। वह क्वींसलैंड के होटल में क्वारंटीन हैं।
Image Source : TWITTER/ICCBBL 2020 Top Afghan spinner mujeeb ur rahman testing positive for Covid-19
ब्रिस्बेन। बिग बैश लीग (बीबीएल) में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हीट ने शुक्रवार को बताया कि मुजीब कोविड-19 से उबर रहे हैं। वह क्वींसलैंड के होटल में क्वारंटीन हैं। जब तक उन्हें हीट से जुड़ने के लिए क्लीयरेंस नहीं मिलता वे क्वींसलैंड स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रहेंगे।
क्वींसलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेरी स्वेनसन ने कहा है कि मुजीब का स्वास्थ्य क्वींसलैंड और हीट की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, "हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि टूर्नामेंट की अखंडता और खिलाड़ी का स्वास्थ्य अच्छा रहे। यह युवा खिलाड़ी हैं और हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका अच्छे से ख्याल रखा जाए।"