स्विच हिट शॉट को लेकर छिड़ी बहस पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने तोड़ी अपनी चुप्पी
स्विच हिट शॉट को लेकर छिड़ी बहस पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने तोड़ी अपनी चुप्पी
IANS
Published : Dec 08, 2020 08:29 pm IST, Updated : Dec 08, 2020 08:29 pm IST
गांगुली ने कहा "खेल काफी आगे बढ़कर चुका है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि इस प्रकार के शॉट आधुनिक दौर के बल्लेबाजों से छीने जा सकते हैं।"
Image Source : APBCCI President Sourav Ganguly breaks silence on switch hit shot
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने क्रिकेट में स्विच हिट शॉट का समर्थन किया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने हाल में भारत के खिलाफ खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान स्विच हिट शॉट का खूब इस्तेमाल किया था।
मिड डे ने गांगुली के हवाले से कहा,"खेल काफी आगे बढ़कर चुका है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि इस प्रकार के शॉट आधुनिक दौर के बल्लेबाजों से छीने जा सकते हैं।"
उन्होंने कहा, " इस तरह के साहस वाले शॉट खेलने के लिए आपको एक हिम्मत और ताकत चाहिए। साथ ही टाइमिंग और पैरों की मूवमेंट के अलावा ऐसी कई स्किल्स होती हैं जो इस शॉट को खेलने के लिए चाहिए। केविन पीटरसन ने पहली बार ये शॉट खेला और इसके बाद डेविड वॉर्नर का नाम आता है। अगर आप अच्छी तरह से खेलें तो ये वाकई में एक बेहतरीन शॉट है।"