1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजय बांगर को भरोसा, T20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे भुवनेश्वर कुमार

संजय बांगर को भरोसा, T20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का कहना है कि अगर भुवनेश्वर कुमार फिट रहते हैं और फॉर्म में रहे तो वह इस साल होने वाले टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे। 

<p>संजय बांगर को भरोसा, T20...- India TV Hindi
Image Source : GETTY संजय बांगर को भरोसा, T20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे भुवनेश्वर कुमार

नई दिल्ली| भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का कहना है कि अगर भुवनेश्वर कुमार फिट रहते हैं और फॉर्म में रहे तो वह इस साल होने वाले टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी दो विकेट झटके थे।

IPL 2021 में विराट कोहली से ये ख़ास कला सीखना चाहता हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन

यह पूछे जाने पर कि क्या भुवनेश्वर टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह पक्की कर चुके हैं। इस पर बांगर ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि भुवनेश्वर शामिल होंगे। अगर वह फिट रहे और फॉर्म में रहे तो जरूरत उन्हें लिया जाएगा। टीम ने हाल ही में दिखाया है कि वो फॉर्म में हैं।"

दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी ने दिया बड़ा संकेत, IPL 2021 से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर

उन्होंने कहा, "टी20 विश्व कप में अभी काफी समय बचा है। इससे पहले आईपीएल होना है। मेरा मानना है कि अभी कई स्पॉट ऐसे हैं जिसे भरना है। जिन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है उनके पास भी अभी मौका है। मैं अभी किसी भी खिलाड़ी को विश्व कप टीम में शामिल होने की दौड़ से बाहर नहीं मानता हूं।"

Latest Cricket News