पाकिस्तान सुपर लीग में बढ़े कोरोना के मामले, बोर्ड ने कहा नहीं पड़ेगा टूर्नामेंट पर असर
पाकिस्तान सुपर लीग में बढ़े कोरोना के मामले, बोर्ड ने कहा नहीं पड़ेगा टूर्नामेंट पर असर
Bhasha
Published : Mar 02, 2021 07:41 pm IST, Updated : Mar 02, 2021 08:05 pm IST
पाकिस्तान सुपर लीग में दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है।
Image Source : TWITTER/@ISBUNITEDCorona cases increased in Pakistan Super League, the board said that the tournament will not be affected
कराची। पाकिस्तान सुपर लीग में दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि टूर्नामेंट पर इसका कोई असर नहीं होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया निदेशक सामी बर्नी ने संक्रमित पाये गए तीन व्यक्तियों के नाम नहीं बताये।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर फवाद अहमद पॉजिटिव पाये गए थे जो पृथकवास पर हैं।
बर्नी ने नेशनल स्टेडियम पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि दो विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ का एक सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है।’’
पीसीबी अधिकारी ने यह भी कहा कि एक और टीम के जांच नतीजे अभी आने बाकी है।
उन्होंने कहा,‘‘टीम मालिकों के साथ वर्चुअल बैठक में कोरोना प्रोटोकॉल और बायो बबल संबंधी दिशा निर्देशों का और कड़ाई से पालन करने के मुताल्ल्लिक बात की गई।’’