क्रिकेट बोर्ड को समझना चाहिये कि आईपीएल खेल का सबसे बड़ा शो है - केविन पीटरसन
क्रिकेट बोर्ड को समझना चाहिये कि आईपीएल खेल का सबसे बड़ा शो है - केविन पीटरसन
Bhasha
Published : Apr 02, 2021 07:38 pm IST, Updated : Apr 02, 2021 07:38 pm IST
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शुक्रवार को कहा कि सभी क्रिकेट बोर्ड को समझना चाहिये कि आईपीएल ‘खेल का सबसे बड़ा शो’ है।
Image Source : GETTY IMAGESCricket Board should understand that IPL is the biggest show of the game - Kevin Pietersen
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने शुक्रवार को कहा कि सभी क्रिकेट बोर्ड को समझना चाहिये कि आईपीएल ‘खेल का सबसे बड़ा शो’ है और उस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित नहीं किया जाना चाहिये।
इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी दुविधा में हैं कि आईपीएल खेलें या न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला। अगर उनकी आईपीएल टीम आखिरी दौर में पहुंचती है तो उन्हें आईपीएल फाइनल या राष्ट्रीय टीम के लिये खेलने में से एक को चुनना होगा।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के निदेशक एशले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि ईसीबी खिलाड़ियों को आईपीएल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तरजीह देने के लिये दबाव नहीं बनायेगा।
पीटरसन ने कहा ,‘‘सभी क्रिकेट बोर्ड को समझना चाहिये कि आईपीएल क्रिकेट का सबसे बड़ा शो है। इस दौरान कोई अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित नहीं किया जाये। ‘वैरी वैरी सिंपल’।’’
इंग्लैंड के 14 क्रिकेटर आईपीएल खेल रहे हैं जिनमें इयोन मोर्गन, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो शामिल हैं।