1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने पहले टेस्ट के बाद इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को दी थी वॉर्निंग, अब हुआ खुलासा

विराट कोहली ने पहले टेस्ट के बाद इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को दी थी वॉर्निंग, अब हुआ खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2021 06:32 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 06:32 pm IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने खुलासा किया है कि चार मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दौरान ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें चेताया था कि इसके बाद सपाट पिचें नहीं मिलने वाली हैं।

Virat Kohli gave this England player a warning after the first Test, now revealed- India TV Hindi
Virat Kohli gave this England player a warning after the first Test, now revealed Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने खुलासा किया है कि चार मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के दौरान ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें चेताया था कि इसके बाद सपाट पिचें नहीं मिलने वाली हैं। फरवरी में पहला टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल जैसे भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर सकी और अगले तीनों टेस्ट हार गई। 

सचिन तेंदुलकर के लिए वसीम अकरम ने किया ट्वीट, बोले 'आप कोविड 19 को सिक्स के लिए भेजेंगे'

पोप ने सर्रे की सत्र पूर्व मीडिया कांर्फेंस में कहा,‘‘दूसरी पारी में ही पिच काफी स्पिन लेने लगी थी।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे याद है कि मैं दूसरे छोर पर खड़ा था और कोहली मेरे पास आकर बोले कि यह आखिरी सपाट पिच है। उसी समय मुझे लग गया था कि बल्लेबाजी के लिहाज से यह श्रृंखला काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है।’’ 

खिलाड़ियों की तरह अंपायरों की भी लय होती है और इसका फायदा उठाना चाहूंगा: नितिन मेन

पोप ने कहा कि जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का भी मानना था कि यह सबसे कठिन हालात में से एक थे। 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार पोप ने कहा ,‘‘रूट और स्टोक्स से भी मैने बात की और उनका भी यही कहना था कि ये सबसे कठिन हालात में से थे। अगर उनके जैसे खिलाड़ी यह स्वीकार कर रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि यह कितना चुनौतीपूर्ण रहा होगा।’’ 

ऋषभ पंत को कोई भी मंदिर का घंटा समझ कर बजाकर चले जा रहा था - सुरेश रैना

अगले सप्ताह काउंटी चैम्पियनशिप खेलने की तैयारी में जुटे पोप ने कहा कि बबल से बाहर निकलकर वह राहत महसूस कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा ,‘‘भारत में बायो बबल काफी कठिन था। वहां होटल भी बिजनेस होटल जैसे थे जिनमें आउटडोर जगह बहुत कम थी।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ऐसे में खेलना या कुछ भी सामान्य कर पाना कठिन था। बाहर निकलना या कॉफी पीने जाना भी संभव नहीं था । शुक्र है कि उस बबल से बाहर निकल गया । ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल