1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली बुल्स के पास अबुधाबी T10 खिताब जीतने के लिये सही कॉम्बिनेशन : कोच फ्लावर

दिल्ली बुल्स के पास अबुधाबी T10 खिताब जीतने के लिये सही कॉम्बिनेशन : कोच फ्लावर

दिल्ली बुल्स के मुख्य कोच एंडी फ्लावर का मानना है कि अबुधाबी टी10 का खिताब जीतने के लिये उनकी टीम के पास खिलाड़ियों का सही संयोजन है। 

<p>दिल्ली बुल्स के पास...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES दिल्ली बुल्स के पास अबुधाबी T10 खिताब जीतने के लिये सही कॉम्बिनेशन : कोच फ्लावर

नई दिल्ली। दिल्ली बुल्स के मुख्य कोच एंडी फ्लावर का मानना है कि 28 जनवरी से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाले अबुधाबी टी10 के चौथे सत्र में खिताब जीतने के लिये उनकी टीम के पास ‘पावर हिटर’ और बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों का सही संयोजन है।

Ind vs Aus : मुथैया मुरलीधरन और शेन वार्न से आगे निकले अश्विन, विश्व रिकॉर्ड के साथ किया यह अनोखा कारनामा

फ्लावर ने छह फरवरी को समाप्त होने वाले टूर्नामेंट से पहले कहा, ‘‘दिल्ली बुल्स के पास खिताब जीतने का अच्छा मौका है और हमारा मानना है कि हमारी टीम के पास ऐसा करने के लिये सही संयोजन भी मौजूद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ ही दिन पहले ‘ड्राफ्ट’ को अंतिम रूप दिया है और हमारे पास शीर्ष क्रम में ‘पावर हिटर’ का लाइन अप है और कुछ अच्छे हरफनमौला भी हैं जिन्होंने छोटे प्रारूप में खुद को साबित किया है।’’

Ind vs Aus : भारत को लगा दोहरा झटका, पंत के बाद जडेजा भी स्कैन के लिए गए अस्पताल

Latest Cricket News