A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में ये क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार

शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में ये क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार

इंग्लैंड क्रिकेट काउंटी ग्लोसेस्टशायर के बल्लेबाज जॉर्ज हेंकिंस को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सरे में गिरफ्तार किया गया है।

George Hankins- India TV Hindi
Image Source : GETTY George Hankins

लंदन| इंग्लैंड क्रिकेट काउंटी ग्लोसेस्टशायर के बल्लेबाज जॉर्ज हेंकिंस को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में सरे में गिरफ्तार किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 28 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले हेंकिंस को 19 अप्रैल को कोबहाम के पोटर्समाउथ रोड पर दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया गया था और अब उन्हें जुलाई में गिल्डफोर्ड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ग्लोसेस्टशायर क्रिकेट ने इस घटना के बोर में जानकारी दी है। क्लब ने कहा है कि सरे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। क्लब ने कहा कि वह अपने खिलाड़ी के संपर्क में है।

ये भी पढ़ें : विराट कोहली और बेन स्टोक्स में इस खिलाड़ी को देखने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार डेविड लॉयड

23 साल के हेंकिंस ने 2016 में डरहम के खिलाफ पदार्पण किया था और उन्होंने अब तक 961 प्रथम श्रेणी रन बनाए हैं। उन्होंने 15 लिस्ट ए मैच और सात टी 20 मैच भी खेले हैं।

ये भी पढ़ें : …जब शोएब अख्तर के सामने बल्लेबाजी करते हुए ब्रेट ली के छूट गए थे पसीने

Latest Cricket News