1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ...जब शोएब अख्तर के सामने बल्लेबाजी करते हुए ब्रेट ली के छूट गए थे पसीने

...जब शोएब अख्तर के सामने बल्लेबाजी करते हुए ब्रेट ली के छूट गए थे पसीने

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2020 09:11 am IST,  Updated : Apr 22, 2020 09:11 am IST

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बताया कि वह खुद बल्लेबाजी के दौरान शोएब अख्तर का सामना करते हुए कैसा महसूस करते थे।

Shoaib Akhtar, Brett lee, Akhtar lee, Pakistan, Australia, cricket news- India TV Hindi
Shoaib Akhtar and Brett lee Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ब्रेट ली और पाकिस्तान के शोएब अख्तर अपने समय के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे। ब्रेट ली और अख्तर के सामने दुनियाभर के बल्लेबाजों को खेलने में काफी परेशानी होती थी। बल्लेबाजों के मन इनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी का खौफ होता था लेकिन हाल ही में शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें ब्रेट ली यह बता रहे हैं कि शोएब अख्तर का सामना करते हुए वह खुद क्या महसूस करते थे।

दरअसल यह वीडियो एक भारतीय टेलीविजन शो का है जिसमें अपने समय के धाकड़ गेंदबाज रह चुके ब्रेट ली यह कह रहे हैं कि वह खुद बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाजों से कितना डरते थे।

यह भी पढ़ें- कोविड-19 महामारी के बीच भारत पाक सीरीज पर एस श्रीसंत ने दिया ये बयान​

शो के दौरान उन्होंने एक किस्सा शेयर किया जिसमें वह बल्लेबाजी करते हुए शोएब अख्तर का सामना कर रहे थे। ब्रेट ली ने कहा, ''शोएब अख्तर के खिलाफ जब मैं बल्लेबाजी कर रहा तो मैं पूरी तरह से घबराया हुआ था मेरे पसीने छूट रहे थे।''

उन्होंने कहा, '' एक मैच के दौरान बल्लेबाजी के दौरान मेरा सामना अख्तर से हो गया। मैं खेलने के लिए गार्ड ले रहा था। मेरा निक नेम बिंगा है और मैं अचानक से सुनता हूं बिंगा-बिंगा, जब मैंने देखा तो 75 मीटर दूर से रनअप लेने गए शोएब अख्तर मेरे सिर के तरफ उंगली दिखा रहे थे मानों वह मुझे चेतावनी दे रहे हो कि गेंद तुम्हारे सिर लगने वाली है।

यह भी पढ़ें- मैं उनके सामने कभी आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाया- लारा को लेकर बोले अफरीदी

ब्रेट ली ने कहा, ''मैं यह देखकर काफी डर गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और गेंद मेरे पैर पर आकर लगी।''

उन्होंने कहा, ''गेंद सीधे मेरे पैर के निचले हिस्से पर जाकर लगी, मैंने अंपायर से आउट के लिए, मुझे लगा कि मैं पक्का आउट हूं और मैं आउट होना भी चाहता था। स्टेडियम में बैठे दर्शकों को भी यही लगा लेकिन सामने खड़े ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने मुझे नॉटआउट करार दिया।''

शोएब ने ब्रेट ली के इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अंकाउट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, ''बिंगा ने बहुत इंमानदारी से अपने अनुभव को साझा किया लेकिन वह खुद अपने समय में बल्लेबाजों के लिए आतंक थे।'' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल