Hindi Newsखेलक्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर फ्रीमैन का 76 साल की उम्र में हुआ निधन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर फ्रीमैन का 76 साल की उम्र में हुआ निधन
IANS Published : Dec 15, 2020 03:49 pm IST, Updated : Dec 15, 2020 03:49 pm IST
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का 76 साल की आयु में निधन हो गया। फ्रीमैन ऑस्ट्रेलियाके 244वें पुरुष टेस्ट खिलाड़ी थे।
Image Source : TWITTER/CRICKETAUSFormer Australia Test all-rounder Eric Freeman died at the age of 76
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का 76 साल की आयु में निधन हो गया। फ्रीमैन ऑस्ट्रेलियाके 244वें पुरुष टेस्ट खिलाड़ी थे। उन्होंने 1968 में गाबा में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। फ्रीमैन ने अपने पहले ही मैच में भारत के दोनों ओपनरों को आउट किया था।
1968-69 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में फ्रीमैन ने बल्ले और गेंद के साथ कमाल किया था। फ्रीमैन ने 183 रन बनाने के अलावा इस सीरीज में 13 विकेट भी लिए थे।