1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाउंसर का सामना करने के लिए तैयार हैं शुभमन गिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाउंसर का सामना करने के लिए तैयार हैं शुभमन गिल

 Edited By: IANS
 Published : Dec 15, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 02:56 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाउंसर गेंद का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Shubman Gill, Australia, India, Ind vs Aus - India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : BCCI

भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ बाउंसर का इस्तेमाल करती है तो उनके पास भी इसका सामना करने के लिए काफी विकल्प है। शुभमन ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान 43 और 65 रनों की पारी खेली है।

गिल ने केकेआर की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, "एक समय था जब (भारतीय) खिलाड़ी बहुत आक्रामक नहीं होते थे और वे इसे सहजता से नजरअंदाज कर देते थे लेकिन अब हालात बदल गए हैं। हर खिलाड़ी का स्वभाव अलग होता है। कोई इसे नजरअंदाज करता है, तो वहीं, कोई तुरंत जवाब देने में विश्वास करता है। मैं अपनी बात करूं तो इस मामले में मैं ना ही ज्यादा आक्रामक हूं और ना ही शांत रहने में विश्वास करता हूं। लेकिन अगर वे हमारे खिलाफ बाउंसर का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो हमारे पास भी इसका सामना करने के लिए काफी विकल्प है।"

यह भी पढ़ें- प्रैक्टिस के दौरान मुश्किल में दिखे स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया को सता है उनके चोटिल होने का डर

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने टेस्ट टीम के साथियों को सलाह देते हुए कहा है कि वह पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली पर छींटाकशी करने से बचें और उनके खिलाफ एक संतुलित रणनीति अपनाएं।

यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने माना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खलेगी ईशांत शर्मा की कमी

21 साल के गिल ने भारत के लिए अब तीन वनडे खेले हैं, उन्हें अभी टेस्ट में अपना पदार्पण करना बाकी है। उन्हें अब आगामी टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है।

गिल ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलना काफी डराने वाला है लेकिन मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। एक बल्लेबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलना से कोई बड़ा मौका नहीं हो सकता क्योंकि अगर आप रन बनाने में सफल रहे तो इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल