'वह अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं', भरत अरुण ने रहाणे को लेकर कही ये बात
'वह अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं', भरत अरुण ने रहाणे को लेकर कही ये बात
Bhasha
Published : Jan 27, 2021 10:30 pm IST, Updated : Jan 27, 2021 10:30 pm IST
अरुण ने कहा,‘‘जब अजिंक्य की बात आती है तो वह बेहद शांतचित इंसान हैं। रहाणे बाहर से बेहद नरम दिख सकते हैं लेकिन अंदर से वह बेहद मजबूत हैं।’’
Image Source : GETTY IMAGES'He supports his players', Bharat Arun said this about Rahane
नई दिल्ली। भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बुधवार को कहा कि अजिंक्य रहाणे इतने शांतचित इंसान हैं कि गेंदबाज रणनीति के अनुसार चलने में नाकाम रहने पर भी उनसे डरते नहीं हैं जबकि नियमित कप्तान विराट कोहली की ऊर्जा को कई बार गलती से उनका गुस्सा मान दिया जाता है।
अरुण ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल से कहा,‘‘जब अजिंक्य की बात आती है तो वह बेहद शांतचित इंसान हैं। रहाणे बाहर से बेहद नरम दिख सकते हैं लेकिन अंदर से वह बेहद मजबूत हैं।’’
उन्होंने कहा,‘‘वह अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और शांत दिखते हैं। अगर गेंदबाज गलती भी करता है तो वे कप्तान से नहीं डरते। वह जानते हैं कि कप्तान उसका समर्थन करेगा।’’
अरुण ने कहा,‘‘जहां तक विराट कोहली की बात है तो यदि आप खराब गेंद करते हैं तो ऐसा लग सकता है कि वह गुस्सा हो जाएगा लेकिन यह उनके अंदर की ऊर्जा होती है। ’’