Ind vs Aus : डे नाईट प्रैक्टिस मैच से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये हरफनमौला खिलाड़ी
Ind vs Aus : डे नाईट प्रैक्टिस मैच से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये हरफनमौला खिलाड़ी
Bhasha
Published : Dec 10, 2020 12:11 pm IST, Updated : Dec 10, 2020 12:11 pm IST
हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा दिन रात का अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे।
Image Source : PTIMoises Henriques
सिडनी| हैमस्ट्रिंग खिंचाव से जूझ रहे आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स भारत के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा दिन रात का अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे। तैतीस वर्ष के हेनरिक्स को 12 सदस्यीय आस्ट्रेलिया ए टीम में चुना गया था हालांकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं।
‘द वेस्ट आस्ट्रेलिया’ की रिपोर्ट के अनुसार ,‘‘हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला दूसरा अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे । आस्ट्रेलिया के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढती जा रही है।’’
क्वींसलैंड के हरफनमौला जैक विल्डरमथ को उनकी जगह आस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले डेविड वॉर्नर चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हैं। युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की को सिर में चोट लगी है जबकि जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार् को भी मामूली चोटें हैं।