1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : हार्दिक पांड्या के इस रवैये पर उनके कायल हुए लक्ष्मण, दिया ये बड़ा बयान

Ind vs Aus : हार्दिक पांड्या के इस रवैये पर उनके कायल हुए लक्ष्मण, दिया ये बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 10, 2020 08:02 am IST,  Updated : Dec 10, 2020 08:02 am IST

टी20 सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज बनने के बाद हार्दिक ने ये अवार्ड टी20 अंतराष्ट्रीय करियर की पहली सीरीज खेल रहे नटराजन को सौंप दी। 

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : TWITTER/HARDIK PANDYA

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रलिया दौर पर वनडे सीरीज में हार के बाद टी20 सीरीज जीतकर शानदार वापसी की है। इस दौरान टीम इंडिया की जीत में हार्दिक पांड्या की शानदार फॉर्म, नटराजन की बेहतरीन गेंदबाजी काफी अहम रही। हार्दिक ने जहां अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मैच जिताया वहीं नटराजन ने भी शानदार योर्कर गेंदों से सबका दिल जीता। इतना ही नहीं टी20 सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज बनने के बाद हार्दिक ने ये अवार्ड टी20 अंतराष्ट्रीय करियर की पहली सीरीज खेल रहे नटराजन को सौंप दी। जिस पर भारत के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने उनकी जमकर तारीफ भी की है। 

लक्ष्मण ने हार्दिक पांड्या को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "पांड्या का यह बर्ताव बहुत शानदार था और उनको ( हार्दिक ) लीडर की क्वॉलिटी दिखाते हुए देखना अच्छा लगा। नटराजन के लिए बहुत खुश हूं। मुझे इसमें कोई शक नहीं कि नट्टू आने वाले समय में और बेहतर होने के लिए और आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे। गुड लक।"

एलन बॉर्डर का मानना, ऑस्ट्रेलियाई टीम में सलामी बल्लेबाज का विकल्प हो सकते हैं शॉन मार्श

गौरतलब है कि आईपीएल के 2020 सीजन में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले टी . नटराजन को पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ टी20 टीम में चुना गया था। लेकिन वनडे टीम में नदीप सैनी को कुछ तकलीफ होने के कारण उन्हें वनडे टीम में रिजर्व गेंदबाज के तौर पर चुना गया। ऐसे में नटराजन को तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। जिसमें उन्होने शानदार गेंदबाजी की और टी20 सीरीज के तीनों मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट अपने नाम किए। 

सौरव और कुंबले मेरे लिए कप्तान के रूप में हमेशा खास रहेंगे : पार्थिव पटेल

बता दें कि अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के सीमित ओवरों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। जिसके चलते अब 17 दिसंबर से एडिलेड में पहला डे नाईट टेस्ट मैच खेला जायेगा। इस टेस्ट मैच के बाद कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए वापस स्वदेश लौट आएंगे। जबकि दोनों देशों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल