A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : टिम पेन ने अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Ind vs Aus : टिम पेन ने अपनी कप्तानी के भविष्य को लेकर दिया ये बड़ा बयान

पेन बखूबी जानते हैं कि वह स्मिथ की तरह इतने दमदार नहीं हैं लेकिन वह मानते हैं कि मौजूदा आस्ट्रेलियाई ‘सेट-अप’ में वह अपनी भूमिका बेहतरीन ढंग से निभा रहे हैं। 

Tim Paine- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Tim Paine

एडीलेड| आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने बुधवार को खुलासा किया कि वह कोच जस्टिन लैंगर और मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स से अपने भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं, हालांकि अभी उनकी निगाहें गुरूवार से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय चुनौती से निपटने पर लगी हैं। 

गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया और पेन को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। पेन बखूबी जानते हैं कि वह स्मिथ की तरह इतने दमदार नहीं हैं लेकिन वह मानते हैं कि मौजूदा आस्ट्रेलियाई ‘सेट-अप’ में वह अपनी भूमिका बेहतरीन ढंग से निभा रहे हैं। 

छत्तीस साल के पेन से जब वर्चुअल कांफ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या वह बतौर खिलाड़ी और कप्तान अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। ’’ 

Ind vs Aus : 3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 'मैराथन' पारी

उन्होंने कहा, ‘‘इस समय ध्यान एडीलेड पर और फिर मेलबर्न पर लगा है। इसके बाद पूरी श्रृंखला पर, फिर हम देखेंगे। मैं ट्रेवर होन्स और जेएल (लैंगर) से बात कर रहा हूं कि हम भविष्य में क्या करेंगे और इस समय मेरा ध्यान पूरी तरह से श्रृंखला पर लगा है। ’’ 

Ind vs Aus : एडिलेड टेस्ट मैच से पहले चोट के बाद नेट्स में लौटे स्टीव स्मिथ, देखें Video

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मेरी कप्तानी की बात है तो यह ठीक ही रहा है क्योंकि मैं हर किसी की तरह इस टीम में अपनी भूमिका निभा रहा हूं। जहां तक मैं यह करना जारी रखूंगा, हम सभी खुश हैं। ’’ 

Ind vs Aus : कोहली के खिलाफ ख़ास प्लान लेकर मैदान में उतरेंगे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन 

Latest Cricket News