IND vs AUS : 'सिराज ने अब्बा का सपना पूरा कर दिया', टीम इंडिया की जीत के बाद बोले भाई इस्माइल
IND vs AUS : 'सिराज ने अब्बा का सपना पूरा कर दिया', टीम इंडिया की जीत के बाद बोले भाई इस्माइल
Bhasha
Published : Jan 19, 2021 08:23 pm IST, Updated : Jan 19, 2021 08:23 pm IST
सिराज के भाई मोहम्मद इस्माइल ने कहा ,‘‘भारतीय टीम की यह बड़ी उपलब्धि है। सिराज ने अब्बा का सपना पूरा कर दिया। हमें खुशी है कि वह जीत में योगदान दे सका।’’
Image Source : IPLT20.COMIND vs AUS: 'Siraj fulfilled Abba's dream', Bhai Ismail said after the victory of Team India
हैदराबाद। अपने बेटे को भारतीय क्रिकेट टीम के लिये खेलते देखने की हसरत लिये मोहम्मद सिराज के वालिद चल बसे और आज अगर वह जीवित होते तो उन्हें फख्र होता कि उनके बेटे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत के लिये सबसे ज्यादा विकेट लिये।
सिराज ने 2-1 से जीती श्रृंखला में 13 विकेट लिये। ब्रिसबेन में मिली जीत का जश्न यहां हैदराबाद में भी मनाया गया। सिराज के पिता मोहम्मद गौस का 20 नवंबर को निधन हो गया था।
इसके एक सप्ताह पहले ही भारतीय टीम आस्ट्रेलिया पहुंची थी और कोरोना प्रोटोकॉल के कारण सिराज अंतिम संस्कार के लिये लौट भी नहीं सके।
सिराज के भाई मोहम्मद इस्माइल ने कहा,‘‘मेरे मरहूम वालिद का ख्वाब था कि सिराज भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट खेले। वह उसे नीली और सफेद जर्सी में देखना चाहते थे और उनका यह सपना पूरा हो गया।’’