IND vs AUS : 'स्टार जन्म ले चुका है', इस बल्लेबाज की तारीफ में दिग्गज खिलाड़ियों ने पढ़े कसीदे
IND vs AUS : 'स्टार जन्म ले चुका है', इस बल्लेबाज की तारीफ में दिग्गज खिलाड़ियों ने पढ़े कसीदे
IANS
Published : Jan 08, 2021 03:45 pm IST, Updated : Jan 08, 2021 03:45 pm IST
अपने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जमाने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं।
Image Source : GETTY IMAGESIND vs AUS: 'Star has been born', veteran players read in praise of this batsman
सिडनी। अपने दूसरे टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जमाने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और पूर्व क्रिकेटर वी.वी.एस. लक्ष्मण ने गिल को पहले अर्धशतक पर बधाइयां दी हैं।
गिल ने यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में 101 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली जिसमें आठ चौके शामिल रहे। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
कार्तिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "स्टार जन्म ले चुका है। अच्छी शुरुआत गिल। पूरे समय तुमने अच्छी बल्लेबाजी की। जिस तरह से आउट हुए उससे अपने आप से निराश मत होना।"
कलात्मक बल्लेबाज लक्ष्मण ने कहा, "जो अपना सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहा हो, गिल विकेट पर काफी आत्मविश्वासी लग रहे हैं। मजबूत डिफेंस, सकारात्मक स्ट्रोक प्ले और स्पष्ट सोच। निश्चित तौर पर भारत के लिए तीनों प्रारूपों में उनका भविष्य शानदार है।"