IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए चेन्नई पहुंचे रोहित और रहाणे, इस दिन पहुंचेंगे विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली समेत बाकी खिलाड़ी बुधवार को यहां पहुंचेंगे। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और मोईन अली यहां पहुंच चुके हैं जबकि बाकी खिलाड़ी बुधवार को पहुंचेंगे।
