1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : भारत दौरे से पहले बोले जॉनी बेयरस्टो 'पहले दो टेस्ट से बाहर रहने में जोखिम है लेकिन...'

IND vs ENG : भारत दौरे से पहले बोले जॉनी बेयरस्टो 'पहले दो टेस्ट से बाहर रहने में जोखिम है लेकिन...'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2021 08:05 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 09:02 pm IST

बेयरस्टॉ ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर रहना जोखिम हो सकता है लेकिन कहा कि ब्रेक लेने के लिये कोई और समय नहीं है और वह तरोताजा होकर बाकी दो मैचों में उम्दा प्रदर्शन करेंगे।

IND vs ENG: Jonny Bairstow said before the India tour 'There is a risk of staying out of the first t- India TV Hindi
IND vs ENG: Jonny Bairstow said before the India tour 'There is a risk of staying out of the first two Tests but ...' Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने स्वीकार किया कि भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट से बाहर रहना जोखिम हो सकता है लेकिन कहा कि ब्रेक लेने के लिये कोई और समय नहीं है और वह तरोताजा होकर बाकी दो मैचों में उम्दा प्रदर्शन करेंगे। 

ये भी पढ़ें - मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी ने इस देश के दो खिलाड़ियों को किया निलंबित

बेयरस्टॉ , सैम कुरेन और मार्क वुड को पहले दो टेस्ट में आराम दिया है हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और केविन पीटरसन ने इसकी निंदा की है। 

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर चार टेस्ट, पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगी । बेयरस्टॉ ने ‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ से कहा,‘‘यदि अभी मुझे ब्रेक नहीं देते तो कब देते। इस समय तो दुनिया का यही हाल है। हर खिलाड़ी दौरे पर सभी प्रारूप के हर मैच नहीं खेल सकता।’’ 

ये भी पढ़ें - PAK vs SA : 220 रन पर ढेर होने के बाद द.अफ्रीका की शानदार वापसी, पाकिस्तान 33/4

उन्होंने कहा ,‘‘आप सब कुछ तो नहीं कर सकते। पहले दो टेस्ट से बाहर रहने में जोखिम है लेकिन बायो बबल के बाहर परिवार के साथ समय बिताना भी जरूरी है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल