1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : महज 5 गेंदों के भीतर गंवाए दो DRS तो फैंस ने कप्तान कोहली को लगाई लताड़

IND vs ENG : महज 5 गेंदों के भीतर गंवाए दो DRS तो फैंस ने कप्तान कोहली को लगाई लताड़

दूसरे दिन डीआरएस को लेकर फैंस ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया पर घेरा है और जमकर लताड़ लगा रहे हैं। 

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : BCCI.TV Virat Kohli

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहल टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। जिसमें टेस्ट मैच की शुरुआत से ही कप्तान विराट कोहली के फैसलों पर सवाल उठाये जाने लगे थे। जैसे ही कोहली ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव की जगह शाहबाज नदीम को शामिल किया। फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। उसके बाद अब दूसरे दिन एक बार फिर डीआरएस को लेकर फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर घेरा है और जमकर लताड़ लगा रहे हैं। 

दरअसल, मैच के दूसरे दिन कप्तान जो रूट और इंग्लैंड के शानदार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। जिसमें भारत की तरफ से उनका विकेट लेने के कई मौके भी बने। हालांकि सफलता हाथ नहीं मिल रही थी। इसी बीच कप्तान कोहली ने विकेट की चाहत को आगे रखते हुए दो गलत फैसले भी ले डाले। इतना ही नहीं सिर्फ 5 गेंदों के भीतर भारत ने अपने दो डीआरएस गंवाए। पारी के 108वें ओवर में जब अश्विन की अंतिम गेंद पर स्टोक्स ने रिवर्स स्वीप खेलना चाहा। तभी गेंद उनके ग्लव्स में लगने के बाद पैड में जा टकराई। हालंकि इसमें कप्तान कोहली ने रिव्यु ले लिया था। जिसके चलते टीम इंडिया का पहला रिव्यु बेकार गया। 

ये भी पढ़े -  IND vs ENG : अश्विन की गेंद पर छक्का जड़ते ही ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने स्टोक्स, देखें Video 

इसके बाद अगले शहबाज नदीम के ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड कप्तान जो रूट आगे निकलकर आए और रक्षात्मक तरीक से खेलने के चक्कर में गेंद उनके पैड में जा टकराई। जिस पर मैदानी अम्पायर ने आउट नहीं दिया। इस पर भी कोहली ने रिव्यु लिया और टीम इंडिया को दूसरा रिव्यु भी गंवाना पड़ा। 

ये भी पढ़े - जब टेनिस के मैदान में क्रिकेट खेल इस चैम्पियन खिलाड़ी ने सभी को चौंकाया, देखें Video

इस तरह महज 5 गेंदों के भीतर दो रिव्यु गंवाने के बाद फैंस ने अब सोशल मीडिया पर कप्तान कोहली के डीआरएस लेने के गलत फैसलों पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

इतना ही नहीं साल 2018 तक के आकड़ों पर गौर करें तो कप्तान कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 93 रिव्यु लिए जिसमें उन्हें 68 में निराशा हाथ लगी। जबकि सिर्फ 15 बार ही वो सफल रह पाए। इस तरह के शर्मनाक आकड़ों से कहा जा सकता है कि कप्तान कोहली को डीआरएस लेने में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। वरना उनकी ये गलती किसी भी दिन जीत और हार की बड़ी वजह भी बन सकती है। 

Latest Cricket News