1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नितीश राणा और हार्दिक पांड्या ने दिलाई जीत: रोहित शर्मा

नितीश राणा और हार्दिक पांड्या ने दिलाई जीत: रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करने के बाद जीत का श्रेय युवा बल्लेबाजों नितीश राणा और हार्दिक पंड्या को दिया।

Rohit Sharma | PUNIT PARANJPE/AFP/GettyImages- India TV Hindi
Image Source : PUNIT PARANJPE/AFP/GETTYI Rohit Sharma | PUNIT PARANJPE/AFP/GettyImages

मुंबई: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करने के बाद जीत का श्रेय युवा बल्लेबाजों नितीश राणा और हार्दिक पंड्या को दिया। KKR के 179 रन के लक्ष्य का पीछ करते हुए मुंबई ने नितीश राणा (29 गेंद में 50 रन) और हार्दिक पंड्या (11 गेंद में 29 नॉटआउट) की पारियों की बदौलत एक गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राणा और पंड्या ने सिर्फ 2.2 ओवर में छठे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। राणा ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के मारे जबकि हार्दिक ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। KKR ने इससे पहले मनीष पांडे की 47 गेंद में 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत 7 विकेट पर 178 रन बनाए थे। रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हमने महत्वपूर्ण जीत हासिल की। मुकाबला काफी करीबी था लेकिन वानखेड़े पर ओस के कारण आप तेजी से रन बना सकते हैं।’

इन्हें भी पढ़ें:

रोहित ने कहा, ‘विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और नितीश और पंड्या ने शानदार पारियां खेली। बीच के ओवरों में विकेट जल्दी गंवाने से नुकसान हुआ लेकिन युवा बल्लेबाजों नितीश और हार्दिक ने धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दिलाई।’

Latest Cricket News