1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स ने की धोनी की महा-बेइज़्ज़ती, फैंस को आया ग़ुस्सा

IPL 2017: राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स ने की धोनी की महा-बेइज़्ज़ती, फैंस को आया ग़ुस्सा

 Written By: Feeroz Shaani
 Published : Apr 08, 2017 12:16 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 12:17 pm IST

जब से धोनी को राइनज़िंग पुणे सापरजाइंट्स की कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को कमान सौंपी गई है, तब से किसी न किसी विवाद की ख़बरें मीडिया में आती रही हैं।

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

नई दिल्ली: जब से धोनी को राइनज़िंग पुणे सापरजाइंट्स की कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को कमान सौंपी गई है, तब से किसी न किसी विवाद की ख़बरें मीडिया में आती रही हैं। ताज़ा कड़ी में RPG इंटरप्राइज़ के चैयरमैन हर्ष गोयनका का एक ट्वीट है जिसे लेकर धोनी के दीवाने आगबबूला हो गए हैं। हर्ष राइज़िंग पुणे सापरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई हैं।

IPL 2017: इमरान ताहिर ने किससे कहा “JUST SHUT UP…?”

दरअसल दो दिन पहले कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 84) की बदौलत पुणे सुपरजायंट्स ने गुरुवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया था। पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ तीन रन बने। अब तीन गेंद में 10 रन चाहिए थे और मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था। लेकिन स्मिथ ने यहां लगातार दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दिला दी।

 
यहां उल्लेखनीय बात ये है कि दूसरे छोर पर धोनी थे जो मैच फ़िनिशर के रुप में जाने जाते हैं लेकिन इस बार ये काम स्मिथ ने कर दिया। इस पर हर्ष ने ट्वीट कर कहा-‘कप्तान स्मिथ ने साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है।‘
 
बस फिर क्या था, धोनी के प्रशंसक ग़ुस्सा हो गए और सोशल पर हर्ष की आलोचना का दौर शुरु हो गया। बात बिगड़ती देख हर्ष ने सफ़ाई में फिर ट्वीट किया और कहा-आप सही हैं, धोनी महान बल्लेबाज़ हैं लेकिन आज स्मिथ का दिन था। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा- मैं आपसे सहमत हूं, धोनी स्टार हैं, उन्होंने देश को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। वह मेरे सहित पूरे देश के हीरो हैं।
 
लेकिन हर्ष की सफ़ाई से धोनी के फ़ैंस का पारा शांत नही हुआ और उनके हमले जारी रहे। इस मैच में स्मिथ ने 54 बॉल पर 84 रन बनाए जबकि धोनी 12 पर नाबाद रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल