इस सप्ताह शादी के बंधन में बंध सकते हैं जसप्रीत बुमराह
इस सप्ताह शादी के बंधन में बंध सकते हैं जसप्रीत बुमराह
IANS
Published : Mar 03, 2021 09:00 pm IST, Updated : Mar 03, 2021 09:00 pm IST
बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत मांगी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था।
Image Source : GETTY IMAGESJasprit Bumrah can get married this week
अहमदाबाद। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गोवा में इस सप्ताह विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत मांगी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था।
सूचना के अनुसार, 27 वर्षीय बुमराह गोवा में शादी करेंगे। बुमराह इसके लिए अपनी मां और बहन के साथ पहले मुंबई जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए बुमराह के परिवार के कुछ लोग ही इसमें शामिल होंगे। भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे।