T20 World Cup 2021: केन विलियमसन की चोट बढ़ी, न्यूजीलैंड को लग सकता है बड़ा झटका
T20 World Cup 2021: केन विलियमसन की चोट बढ़ी, न्यूजीलैंड को लग सकता है बड़ा झटका
Bhasha
Published : Oct 21, 2021 03:18 pm IST, Updated : Oct 21, 2021 03:18 pm IST
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने खुलासा किया है कि कोहनी की चोट के कारण कप्तान केन विलियमसन टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं।
Image Source : GETTY IMAGESKane Williamson injury increased, New Zealand may face a big blow T20 World Cup 2021
अबुधाबी। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने खुलासा किया है कि कोहनी की चोट के कारण कप्तान केन विलियमसन टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं। न्यूजीलैंड को बुधवार को अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने 13 रन से हराया। विलियमसन मैच में फील्डिंग करते दिखे लेकिन एहतियात के तौर पर बल्लेबाजी नहीं की।
स्टीड ने कहा कि पहले अभ्यास मैच के बाद विलियमसन की कोहनी की चोट बढ गई है। विलियमसन ने उस मैच में 30 गेंद में 37 रन बनाये थे लेकिन न्यूजीलैंड को तीन विकेट से पराजय झेलनी पड़ी।
विलियमसन के कुछ मैचों में बाहर रहने की संभावना के बारे में पूछने पर स्टीड ने ‘स्टफ डॉट को डॉट एनजेड’ से कहा ,‘‘ इसकी संभावना है। हमें हालांकि उम्मीद है कि सही आराम मिलने और संतुलन बनने पर वह खेल सकेगा।’’
न्यूजीलैंड को मंगलवार को पाकिस्तान से खेलना है लेकिन बाकी चार सुपर 12 मैच सात दिन के भीतर खेलने होंगे जिसमें आराम की संभावना कम है।
स्टीड ने कहा,‘‘केन गेंद को पीटने वाले बल्लेबाजों में से है और वह तैयारी भी ऐसे ही करता है लेकिन कई बार इससे नुकसान हो जाता है। हम सही संतुलन कायम करने की कोशिश में है और परेशानी को बढाना नहीं चाहते।’’