1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup : स्मिथ ने भारतीय टीम को बताया खिताब का प्रबल दावेदार

T20 World Cup : स्मिथ ने भारतीय टीम को बताया खिताब का प्रबल दावेदार

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2021 01:20 pm IST,  Updated : Oct 21, 2021 01:20 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत की शानदार टीम के पास T20 विश्व कप में कुछ अच्छे मैच विनर हैं।

T20 World Cup : स्मिथ ने भारतीय...- India TV Hindi
T20 World Cup : स्मिथ ने भारतीय टीम को बताया खिताब का प्रबल दावेदार Image Source : GETTY

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारत की शानदार टीम के पास टी20 विश्व कप में कुछ अच्छे मैच विनर हैं और विराट कोहली की टीम खिताब की प्रबल दावेदार होगी। भारत ने अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरााया। रोहित शर्मा (60), केएल राहुल (39) और सूर्यकुमार यादव (38) ने उपयोगी पारियां खेली । कोहली ने इस मैच में गेंदबाजी भी की क्योंकि भारत छठे गेंदबाजी विकल्प की तलाश में है।

स्मिथ ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ’ से कहा,‘‘वह शानदार टीम है और उसके पास कुछ बेहतरीन मैच विनर हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वे पिछले कुछ महीनों से इन हालात में खेल रहे हैं चूंकि आईपीएल इससे पहले ही खत्म हुआ है। उन्हें यहां की आदत पड़ चुकी है।’’

SL vs IRE T20 WC Match 8: श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रनों से हराकर सुपर 12 में अपनी जगह की पक्की

स्मिथ ने भी इस मैच में 48 गेंद में 57 रन बनाये और मार्च के बाद पहली बार अर्धशतक जमाया। उन्होंने कहा,‘‘ फिर से क्रीज पर कुछ समय बिताना अच्छा लगा । तीन विकेट गिरने के बाद यह आसान नहीं होता।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैने आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले लेकिन नेट पर काफी समय बिताया और हाालात के अनुकूल ढलने में उससे मदद मिली।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल