श्रीलंकाई गेंदबाज उडाना का मानना, कोहली सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
श्रीलंकाई गेंदबाज उडाना का मानना, कोहली सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
IANS
Published : Jan 15, 2021 03:40 pm IST, Updated : Jan 15, 2021 03:40 pm IST
श्रीलंका के तेज गेंदबाद इसुरु उडाना का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय सीमित ओवरों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
Image Source : GETTYश्रीलंकाई गेंदबाज उडाना का मानना, कोहली सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
अबू धाबी| श्रीलंका के तेज गेंदबाद इसुरु उडाना का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय सीमित ओवरों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उडाना ने कहा, "मुझे लगता है कि विराट कोहली सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के लिए मैं मिशेल स्टार्क का नाम लूंगा। सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी के लिए मैं रवींद्र जडेजा को चुनूंगा।"
श्रीलंका का यह तेज गेंदबाज अबू धाबी टी-10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के लिए खेलेगा। उनकी टीम जब 28 जनवरी को शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलेगी तो उडाना का सामना क्रिस गेल से होगा।
उडाना ने कहा कि गेल के खिलाफ प्लान को लागू करना अहम है। उन्होंने कहा, "आप जब भी यूनिवर्स बॉस का सामना करते हैं तो आपको अपने प्लान को काफी अच्छे से लागू करना होता है। इसलिए मैं अपने प्लान के बारे में सोच रहा हूं और मैं अपने प्लान को अच्छे से लागू करना चाहता हूं।"