A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संन्यास के बारे में सोचने के लिए अभी काफी समय है: मिस्बाह

संन्यास के बारे में सोचने के लिए अभी काफी समय है: मिस्बाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने संन्यास लेने पर कोई हड़बड़ी व्यक्त नहीं की है।

Misbah-Ul-Haq | Getty Images- India TV Hindi
Misbah-Ul-Haq | Getty Images

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने संन्यास लेने पर कोई हड़बड़ी व्यक्त नहीं की है। मिस्बाह ने सिडनी में हुए तीसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद शनिवार को कहा कि संन्यास के बारे में सोचने के लिए उनके पास अभी काफी समय है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 220 रनों से हराया और सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी सीरीज के दौरान मिस्बाह का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार से तो वह इतने निराश हो गए थे कि वह तीसरे टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास पर विचार करने लगे थे। खबरों के मुताबिक मिस्बाह ने कहा, ‘भविष्य के बारे में सोचने के लिए अभी मेरे पास काफी समय है। हम पाकिस्तान वापस जाएंगे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भी है और उसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) है। इसलिए मुझे क्या करना है इस बारे में सोचने के लिए मेरे पास काफी समय है।’

इन्हें भी पढ़ें:

2015-16 में इंग्लैंड के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में हुई सीरीज में मिली हार के बाद भी मिस्बाह ने संन्यास का मन बना लिया था, लेकिन पीसीबी के कहने पर उन्होंने कप्तानी जारी रखी। मिस्बाह ने कहा, ‘क्रिकेट में आत्मविश्वास अहम रोल अदा करता है। अगर आप रन बना रहे होते हैं और आपको अच्छी शुरुआत मिलती है। यहा आपके लिए अच्छा होता है। जब आप नई जगह आते हो तो कुछ चीजें बहुत जरूरी होती हैं। ऐसा यहां नहीं हुआ। न्यूजीलैंड में भी रन नहीं बने थे। मेरा मानना है कि इस कारण आत्मविश्वास में आई कमी यहां भी रही और इसका प्रभाव पड़ा। जब आप दवाब में होते हैं तो आप गलतियां करते हैं।’

Latest Cricket News